तेज बारिश के साथ पड़े ओले, किसानों के खिले चेहरे

चरथावल में बारिश के साथ ओले पड़ने से मौसम खुशगवार हो गया। किसानों के चेहरे खिल उठे। वहीं रोजेदारों ने राहत महसूस की है। बुधवार को दोपहर में अचानक हुई तेज बारिश से किसानों के मुरझाये चेहरों पर रौनक लौट आयी। धान व ज्वार की फसल बोने के लिए किसानों को खेतों की पानी से भराई करनी पड़ रही थी।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 13 May 2021 12:12 AM (IST) Updated:Thu, 13 May 2021 12:12 AM (IST)
तेज बारिश के साथ पड़े ओले, किसानों के खिले चेहरे
तेज बारिश के साथ पड़े ओले, किसानों के खिले चेहरे

जेएनएन, मुजफ्फरनगर। चरथावल में बारिश के साथ ओले पड़ने से मौसम खुशगवार हो गया। किसानों के चेहरे खिल उठे। वहीं रोजेदारों ने राहत महसूस की है। बुधवार को दोपहर में अचानक हुई तेज बारिश से किसानों के मुरझाये चेहरों पर रौनक लौट आयी। धान व ज्वार की फसल बोने के लिए किसानों को खेतों की पानी से भराई करनी पड़ रही थी। आर्थिक तंगी व डीजल के बढ़े दाम के कारण किसानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। किसानों का कहना है कि ईश्वरीय कृपा इस बारिश के रूप में होने से किसान खेतों पर खर्च होने वाली एक मोटी रकम के नुकसान से बच गया। वहीं बारिश होने से गर्मी से निजात मिलने के साथ ही रमजान माह में मौसम खुशगवार व बादलों से आच्छादित होने से रोजेदारों को बड़ी राहत मिली है। वहीं हवा चलने से आम व लीची की फसल को नुकसान होने से बाग मालिकों के चेहरे मुरझा गये हैं। क्षेत्र के चौकड़ा, मुथरा, कसौली, कुटेसरा, घिस्सूखेड़ा व दहचंद आदि गांवों में हल्की ओलावृष्टि हुई है।

बारिश से मौसम सुहावना, किसानों को राहत

जेएनएन, मुजफ्फरनगर। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच मौसम ने करवट ली है। जिले के देहात क्षेत्र में बारिश हुई है, जबकि शहर में बूंदाबांदी हुई। खतौली और चरथावल में बारिश के साथ ओले पड़े हैं। हालांकि फसलों को इससे नुकसान नहीं पहुंचा है। आम बागवानों के माथे पर बल जरूर पड़े गए हैं। बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई और मौसम सुहावना हो गया।

बुधवार को मौसम करवट लेता रहा। सुबह के समय आसमान साफ रहा, लेकिन करीब 11 बजे अचानक आसमान में बादल छा गए। शहर में बिजली की गर्जन के साथ बूंदाबांदी हुई, जबकि भोपा, मोरना, जानसठ, पुरकाजी क्षेत्र में बारिश हुई। वहीं खतौली और चरथावल में बारिश के साथ ओले पड़े। इससे किसानों और बागवानों के माथे पर बल पड़ गए। बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। गन्ना शोध संस्थान की मौसम सेल के अनुसार अधिकतम तापमान 32.2 और न्यूनतम 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बारिश से वायु में आ‌र्द्रता बढ़कर 68 फीसदी हो गई है। बारिश के बाद शाम तक आसमान में बादल छाए गए रहे, जिससे मौसम सुहावना हो गया। बागवानों के माथे पर पड़े बल

बारिश से बागवान परेशान हो उठे हैं। दरअसल आम और लीची का मौसम शुरू होने वाला है। इस बार आम के पेड़ों पर अच्छा फल है। बागवान मौसम बिगड़ने से परेशान है। आशंका है कि यदि बारिश के साथ आंधी आती है तो बागों में नुकसान होगा। वहीं किसान भी अधिक बारिश को अच्छा नहीं मान रहे हैं। दरअसल, गेहूं कटाई के बाद गन्ना और हरे चारे की बुवाई का कार्य रहा है। बारिश से यह कार्य प्रभावित होगा। जिला गन्ना अधिकारी जसवीर सिंह तेवतिया ने बताया कि बारिश से किसानों को कोई नुकसान नहीं है।

chat bot
आपका साथी