गुरु पूर्णिमा पर किया गुरुओं का सम्मान

जनपद में गुरु पूर्णिमा का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। शिष्यों ने गुरुओं की पूजा कर तथा दान दक्षिणा देकर उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया। कई स्थानों पर गुरु पूजा के साथ भजन सत्संग के कार्यक्रम भी आयोजित हुए।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Jul 2021 11:27 PM (IST) Updated:Sat, 24 Jul 2021 11:27 PM (IST)
गुरु पूर्णिमा पर किया गुरुओं का सम्मान
गुरु पूर्णिमा पर किया गुरुओं का सम्मान

मुजफ्फरनगर, जेएनएन। जनपद में गुरु पूर्णिमा का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। शिष्यों ने गुरुओं की पूजा कर तथा दान दक्षिणा देकर उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया। कई स्थानों पर गुरु पूजा के साथ भजन सत्संग के कार्यक्रम भी आयोजित हुए।

शामली रोड स्थित सत्संग भवन ट्रस्ट में गुरु पूर्णिमा पर्व धूमधाम से मनाया गया। सुबह हवन पूजन उपरांत स्वामी कृष्णानंद का प्रतीक रूप से पूजन किया। तत्पश्चात उपस्थित संतों को वस्त्र, मिठाई व दक्षिणा देकर उनका सम्मान किया। इसके बाद भंडारे में सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। कोविड नियमों का पालन करते हुए शारीरिक दूरी व स्वच्छता का ध्यान रखा गया। लाल बंसल, महेंद्र, बिट्टू, त्रिलोकचंद गुप्ता, ताराचंद वर्मा, अजय गोयल, शिवकुमार संगल, विजय सिधी, चंदन आदि का सहयोग रहा।

मोहल्ला अबुपुरा में गुरु चंद्रकिरण के आवास पर भजन कीर्तन का आयोजन हुआ। शिष्यों ने गुरु को तिलक कर आरती उतारी तथा उन्हें दान दक्षिणा भेंट की। गुरु ने सभी को सुख समृद्धि व लंबी आयु के लिए आशीर्वाद दिया। श्री श्यामा श्याम मंदिर गांधी नगर में महंत हंसराज भारद्वाज ने गुरु रसिकदास के चित्र के समक्ष हवन पूजन किया। गुरु को भोग लगाकर प्रसाद का वितरण किया। मंदिर में रुद्राक्ष के पौधे का रोपण किया। जगमोहन भारद्वाज, सुभाषचंद शर्मा, सुशील बंसल आदि उपस्थित रहे।

चरथावल मोड़ स्थित श्री सिद्धपीठ शनिधाम मंदिर में गुरुपूर्णिमा पर सुबह भगवान शनिदेव की पूजा अर्चना के साथ साधु-संतों का सम्मान किया गया। समस्त पूजा पाठ कार्य पं. संतोष मिश्रा, पं. संजय कुमार व पं. शिवा पांडेय ने सम्पन्न कराया। शरद कपूर ने उपस्थित श्रद्धालुओं को गुरू पर्व की महत्ता बताई। पंडित संजय कुमार गुरूजी ने श्रद्धालुओं से अपने इष्ट गुरुओं का सम्मान करने का संकल्प दिलाया। कहा कि गुरुओं का सम्मान ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धा होगी। सुशील कुमार, राम कुमार, मिन्टू, जोगेंद्र, आरती, रामकटोरी, राजवीर की ओर से भंडारे का आयोजन हुआ। अध्यक्ष ललित मोहन शर्मा, शरद कपूर, मुकेश चौहान, नरेंद्र पंवार, अमित, सतीश, आशीष आदि का सहयोग रहा।

chat bot
आपका साथी