गुरु गोविद सिंह ने पढ़ाया शांति, प्रेम, एकता का पाठ

पुरकाजी कस्बे से देहात तक सिख धर्म के दसवें गुरु गोविद सिंहजी की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। आयोजित लंगरों में हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। सिख समाज के लोगों ने कार्यक्रमों में प्रेमभाव से सेवा की।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 Jan 2021 11:00 PM (IST) Updated:Wed, 20 Jan 2021 11:00 PM (IST)
गुरु गोविद सिंह ने पढ़ाया शांति, प्रेम, एकता का पाठ
गुरु गोविद सिंह ने पढ़ाया शांति, प्रेम, एकता का पाठ

जेएनएन, मुजफ्फरनगर। पुरकाजी कस्बे से देहात तक सिख धर्म के दसवें गुरु गोविद सिंहजी की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। आयोजित लंगरों में हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। सिख समाज के लोगों ने कार्यक्रमों में प्रेमभाव से सेवा की।

क्षेत्र में कस्बे के अलावा भदौला, शेरपुर, कम्हेड़ा ल बढ़ीवाला आदि गांवों में बुधवार को गुरु गोविद सिंहजी महाराज की जयंती मनाई गई। सिख समुदाय के लोग इस जयंती को प्रकाश पर्व के रूप में बड़े उमंग और उत्साह के साथ मनाते हैं। कस्बे के गुरुद्वारा सिंह सभा सहित सभी गुरुद्वारों में कीर्तन और गुरुवाणी का पाठ हुआ। सभी जगहों पर सिख समाज की ओर से चाय व खाने के लंगर का आयोजन किया गया। बच्चे, बुजुर्ग, महिला व पुरुष लंगर में सेवा करते नजर आए। बताया गया कि गुरुजी का पूरा जीवन अन्याय, अधर्म और दमन के खिलाफ लड़ाई लड़ते गुजरा। उनका जीवन परोपकार और त्याग का जीता जागता उदाहरण है। बताया कि गुरु गोविद सिंहजी ने मानवता को शांति, प्रेम, करुणा व एकता का पाठ पढ़ाया। इस दौरान सुखपाल सिंह बेदी, बलदेव राज, सरजीत चौधरी, रवि खुल्लर, रिकू मेहता, सतविद्र सिंह बेदी, राजू सोढ़ी, चरण दास, नरेश मिगलानी, प्रदीप चौधरी व बब्बर बेदी आदि मौजूद रहे।

श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए धन संग्रह किया

जेएनएन, मुजफ्फरनगर। अयोध्या में श्रीराम मंदिर के निर्माण के लिए उकावली गांव में भाजपा मंडल अध्यक्ष मुकेश शर्मा के नेतृत्व में धन संग्रह किया गया। श्रीराम मंदिर निर्माण को लेकर ग्रामीणों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। मुकेश शर्मा ने बताया कि गांव के प्रत्येक रामभक्त परिवार से संपर्क कर धन संग्रह करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। निधि समर्पण राशि के अंतर्गत 10 और 100 रुपये के कूपन तैयार किए गये हैं। श्रीराम जन्मभूमि के एतिहासिक महत्व को बताने के लिए आमजन को जागरूक किया जा रहा है। अयोध्या में बनने वाला श्रीराम मंदिर सामान्य मंदिर न होकर भारतीय स्वाभिमान के पुनर्जागरण का केंद्र होगा। इस मौके पर अनिल त्यागी, अर्जुन पाल, अभिषेक शर्मा, नीरज व चंद्रमुनि आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी