गुल्ली-डंडा के खेल में मारपीट, दो घायल, थाने पर हंगामा

मोहिउद्दीनपुर गांव में गुल्ली-डंडा खेल के दौरान दो पक्षों में हुई मारपीट में दो लोग घायल हो गए। सिर में डंडा लगने से युवक लहुलूहान हो गया जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। चिकित्सकों ने घायल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। घटना को लेकर थाने पर हंगामा भी किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 29 Nov 2020 10:14 PM (IST) Updated:Sun, 29 Nov 2020 10:14 PM (IST)
गुल्ली-डंडा के खेल में मारपीट, दो घायल, थाने पर हंगामा
गुल्ली-डंडा के खेल में मारपीट, दो घायल, थाने पर हंगामा

जेएनएन, मुजफ्फरनगर। मोहिउद्दीनपुर गांव में गुल्ली-डंडा खेल के दौरान दो पक्षों में हुई मारपीट में दो लोग घायल हो गए। सिर में डंडा लगने से युवक लहुलूहान हो गया, जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। चिकित्सकों ने घायल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। घटना को लेकर थाने पर हंगामा भी किया गया।

मोहिउद्दीनपुर गांव में रविवार सुबह बच्चे गुल्ली-डंडा खेल रहे थे। बच्चों में कहासुनी व गाली-गलौज होने से विवाद बढ़ गया और उनमें डंडे चल गए। डंडा सिर में लगने से शौकीन पुत्र बबलू लहूलुहान हो गया। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। चिकित्सकों ने घायल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उधर, दूसरे पक्ष से मोहम्मद पुत्र जमशेद को उसके स्वजन थाने ले गाए और झगड़े में उस पर चाकू से हमले की शिकायत की। पुलिस ने थाने पहुंचे मोहम्मद समेत दो लोगों को हिरासत में ले लिया। उसके स्वजन ने हंगामा किया तो पुलिस से उन्हें खदेड़ दिया। पीड़ित ने बताया कि उसका छोटा भाई अनस गुल्ली-डंडा खेल रहा था। शौकीन ने उसे थप्पड़ मार दिया था। आरोप है कि शौकीन पक्ष ने उसे, उसकी मां और बहन को मारपीट कर घायल कर दिया। वहीं शौकीन पक्ष का आरोप है कि मोहम्मद पक्ष ने डंडे से हमला किया, जिसमें शौकीन को गंभीर चोट लगी है। मोहम्मद ने चाकू से निशान बनाकर झूठा मामला बनाया। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है। कहासुनी के चलते दो पक्षों में पथराव

जेएनएन, मुजफ्फरनगर। रामराज के देवल गांव में मामूली कहासुनी के चलते दो पक्षो में पथराव हो गया, जिससे तीन लोग घायल हो गये। पुलिस ने दोनों पक्षों के कई लोगों को हिरासत में लेकर थाने में बैठाया था। देवल गांव निवासी अफसर पुत्र दिलबर की अपने पड़ोसी तारिफ पुत्र शब्बीर से कहासुनी व मारपीट हो गई। लाठी-डंडे चले। पथराव भी हुआ। बड़ी संख्या में पुलिस मौके पर पहुंच गई तथा दोनों पक्षों के कई लोगों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने दोनों पक्षों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। पथराव में बल्लू, अशरफ व अरशद घायल हो गये। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।

chat bot
आपका साथी