माता-पिता की छाया में मिलता है बड़ा सुख

खतौली के कुंद-कुंद जैन इंटर कालेज की अध्यापिका रजनी जैन ने वर्चुअल संबोधन में विद्यार्थियों को पितृ दिवस की महत्ता के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि माता-पिता की छाया में बच्चों को सच्चा सुख मिलता है। मां की तरह पिता का प्यार दिखता नहीं है लेकिन वह हमें भीतर से मजबूत बनने का साहस देते हैं। पिता त्याग व सद्भावना आदि के प्रतीक हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Jun 2021 12:02 AM (IST) Updated:Sun, 20 Jun 2021 12:02 AM (IST)
माता-पिता की छाया में मिलता है बड़ा सुख
माता-पिता की छाया में मिलता है बड़ा सुख

जेएनएन, मुजफ्फरनगर। खतौली के कुंद-कुंद जैन इंटर कालेज की अध्यापिका रजनी जैन ने वर्चुअल संबोधन में विद्यार्थियों को पितृ दिवस की महत्ता के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि माता-पिता की छाया में बच्चों को सच्चा सुख मिलता है। मां की तरह पिता का प्यार दिखता नहीं है, लेकिन वह हमें भीतर से मजबूत बनने का साहस देते हैं। पिता त्याग व सद्भावना आदि के प्रतीक हैं।

उन्होंने कहा कि भगवान के रूप में हमें माता-पिता मिलते हैं। उनकी छाया में संसार का सबसे बड़ा सुख प्रत्येक संतान को मिलता है। उन्हें याद रखकर अपनी सोच एवं आचरण में बदलाव लाएंगे तो हमारा जीवन आदर्श, सरल और सहज बनेगा। परिवार में मतभेद हो सकते हैं, लेकिन मनभेद नहीं करना चाहिए। परिवार के बीच शांति, धैर्य और सहयोग की भावना से रहना सीख गए तो विकट समय आसानी से कट सकती है। इसके अलावा उन्होंने छात्र-छात्राओं को योग के बारे में विस्तार से जानकारी दी। योग करने से मन और मस्तिष्क निरोगा रहता है। ऋषि-मुनियों की शिक्षा को जानने के लिए योग आवश्यक है।

बैठक कर रणनीति बनाई

जेएनएन, मुजफ्फरनगर। खतौली के दयालपुरम स्थित नगराध्यक्ष अरशद सिद्दीकी के आवास पर बसपा कार्यकर्ताओं ने बैठक आहूत की, जिसमें पार्टी की मजबूती को लेकर रणनीति बनाई गई। कार्यकर्ताओं ने कहा कि बसपा में बूथ स्तर तक हर वर्ग के लोगों को जोड़ने का कार्य किया जाएगा। पार्टी सुप्रीमो की नीतियों के बारे में विस्तार से बताया जाए। कार्यकर्ताओं ने आगामी विधानसभा चुनाव में बसपा की 2007 की तर्ज पर सरकार बनाने का संकल्प लिया। बैठक की अध्यक्षता रवींद्र पाल व संचालन पूर्व जिला प्रभारी राजकुमार ने किया। इस दौरान मिशन काशीराम के पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी सुमित प्रजापति, पूर्व जोन प्रभारी प्रमोद तेजियान, नरेश प्रधान, कुलदीप प्रधान, अनिल बिहारी, रोहताश सैनी, दिलशाद व अंतिम उपाध्याय आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी