15 प्रधानों और 213 ग्राम पंचायत सदस्यों ने ली शपथ

मुजफ्फरनगर जेएनएन। ब्लॉक के 15 ग्राम पंचायतों में शुक्रवार को ऑनलाइन शपथ ग्रहण समारोह का

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Jun 2021 11:29 PM (IST) Updated:Fri, 18 Jun 2021 11:29 PM (IST)
15 प्रधानों और 213 ग्राम पंचायत सदस्यों ने ली शपथ
15 प्रधानों और 213 ग्राम पंचायत सदस्यों ने ली शपथ

मुजफ्फरनगर, जेएनएन। ब्लॉक के 15 ग्राम पंचायतों में शुक्रवार को ऑनलाइन शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। बुढ़ाना ब्लॉक क्षेत्र में 60 ग्राम पंचायत हैं। जिनमें से 45 ग्राम प्रधान और पंचायत सदस्यों को ही मई माह में शपथ ग्रहण कराई गई थी। जबकि 15 ग्राम पंचायतों में कोरम पूरा नही होने के कारण ग्राम प्रधान शपथ ग्रहण से वंचित रह गए थे। शुक्रवार को कोविड प्रोटोकॉल के तहत ऑनलाइन शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन हुआ। जिसमें बुढ़ाना ब्लॉक क्षेत्र के फुगाना, भैसाना, नगवा आदि 15 गांवों के प्रधानों और 213 ग्राम पंचायत सदस्यों ने शपथ ली। फुगाना ग्राम प्रधान जितेंद्र मलिक ने शपथ ग्रहण के बाद कहा कि पिछली योजना में उनकी ग्राम पंचायत को दो बार केंद्र सरकार द्वारा पंचायत सशक्तिकरण पुरुस्कार दिया जा चुका है। इस बार भी ग्राम पंचायत को बेहतर बनाने के लिए विकास कार्य किए जाएंगे।

केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर की बहन सहित तीन महिला प्रधानों ने ली शपथ

संवाद सूत्र,छपार: बरला की नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान चुन्नीदेवी व रेत्तानगला की प्रधान सरिता देवी ने शुक्रवार को आनलाइन शपथ ली। केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर की बहन ने भी सिसौना की ग्राम प्रधान के रूप में पद व गोपनीयता की शपथ ली।

पुरकाजी ब्लॉक के गांव बरला की प्रधान प्रीति का गत दिनों कोरोना के चलते निधन हो गया। जिसके चलते 12 जून को हुए उपचुनाव में प्रीति की माता चुन्नीदेवी बरला की प्रधान निर्वाचित हुई। शुक्रवार को चुन्नीदेवी ने आनलाइन तरीकें से ग्राम पंचायत सदस्यों के साथ पद व गोपनीयता की शपथ ली। इसके अलावा कोरम पुरा न होने पर शपथ न ले सकी रेत्तानगला की प्रधान सरिता देवी ने भी शुक्रवार को पद व गोपनीयता की शपथ ली। इसके अलावा सदर ब्लॉक के गांव सिसौना की प्रधान सरोज ललित सिंह ने भी आनलाइन तरीके से शपथ ग्रहण की। वह फरीदाबाद से भाजपा सांसद व केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर की छोटी बहन है। ग्राम पंचायत सदस्यों का कोरम पुरा न होने के कारण वह शपथ नही ले सकी थी। शुक्रवार को उन्होंने गांव के पंचायत घर में शपथ ली। उन्होंने कहा कि गांव का विकास कराना ही उनकी प्राथमिकता होगी। मनरेगा में महिलाओं को रोजगार दिलाकर उनकी आय बढ़ाना व ग्राम विकास विभाग की और से संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत महिलाओं को कम्प्यूटर, बैंकिग, टाईपिग व सिलाई-बुनाई आदि का प्रशिक्षण दिलाकर स्वावलम्बी बनाना होगा, ताकि विकास की दौड़ में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित हो सके। भाजपा नेता चेतन उर्फ रिकू, पंचायत सचिव एकता बांगडी, तरुण त्यागी आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी