रोजी पर संकट, पर रोटी का हो रहा इंतजाम

जेएनएन मुजफ्फरनगर। महामारी ने रोजगार प्रभावित कर दिया है जिससे रोटी पर भी संकट गहरा ग

By JagranEdited By: Publish:Sat, 15 May 2021 11:33 PM (IST) Updated:Sat, 15 May 2021 11:33 PM (IST)
रोजी पर संकट, पर रोटी का हो रहा इंतजाम
रोजी पर संकट, पर रोटी का हो रहा इंतजाम

जेएनएन, मुजफ्फरनगर। महामारी ने रोजगार प्रभावित कर दिया है, जिससे रोटी पर भी संकट गहरा गया। मानव सेवा को बढ़े हाथों ने रोटी का इंतजाम किया है। युवा से लेकर समाजसेवी संस्थाएं निर्धनों की मदद को आगे आई है। यह मलिन बस्तियों के साथ आर्थिक तंगी से जूझ रहे लोगों के दो जून की रोटी पहुंचा रहे हैं। जिससे इनकी भूख मिट रही है। तहसील स्तर से भोजन वितरण की व्यवस्था को परखा जा रहा है।

-----

हेल्पिग हैंड्स से युवा मंडली कर रही सेवा

लाकडाउन के कारण सबसे अधिक प्रभावित वह लोग हो गए है, जिनका रोजाना कमाना व खाना है। इन लोगों का रोजगार प्रभावित हो गया तो रोटी के लाले पड़ गए। पाबंदियों में कहां जा सकते हैं, जिससे दो वक्त की रोटी जुटाई जा सके। ऐसे लोगों की युवा सपा नेता अभिषेक गोयल ने सूची तैयार की। इसके बाद अपनी युवा मंडली के साथ हेल्पिग हैंड्स सेवा प्रारंभ की। जिसमें नगर के दस युवाओं मोहम्मद उसामा काजी, नयब काजी, सादिक अहमद, अनस रहमान, अकदस काजी, जुबैर, नजर कुरैशी, सुहेल आदि दस लोगों की टीम खड़ी की। इन लोगों ने कच्चे राशन के पैकेट बनाकर लोगों में वितरण किए। जिससे सबके घर का चूल्हा जल सके और कोई निवाले से महरूम नहीं रह पाए। अभिषेक बताते हैं कि वह अपनी टीम के साथ लोगों को चिह्नित कर सेवा करने में जुटे हैं।

------

गुरुद्वारा की रसोई से बंट रहा निवाला

गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा बुआड़ा रोड की रसोई से जरूरतमंदों की भूख मिटाई जा रही है। इसके साथ ही मानव सेवा कल्याण समिति भी निर्धनों को भोजन मुहैया कराने में लगी है। गुरुद्वारा से भोजन के पैकेट तैयार कर तहसीलदार पुष्करनाथ चौधरी के साथ तहसील अधिकारी को दिए जा रहे हैं। उसके बाद समितियां अधिकारियों को साथ लेकर जरुरतमंदों को भोजन पहुंचा रही है। तहसीलदार पुष्करनाथ ने बताया कि प्रशासनिक स्तर से इस बार भोजन की व्यवस्था नहीं की गई है। जन समितियां ही मानव सेवा में लगी है। उनका सहयोग किया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी