गुंडे माफिया या तो जेल में हैं या मारे जा चुके : कादंबरी कौशिक

भोपा में भाजपा महिला मोर्चा मंडल भोपा बाखरनगर गांव में आयोजित बैठक में पश्चिमी प्रांत की क्षेत्रीय सदस्य महिला मोर्चा की कादंबरी कौशिक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं चलाई हैं। महिलाओं को स्वावलंबी बनाने सुरक्षित शिक्षित और हर क्षेत्र में अहम भूमिका निभाने की स्थिति में लाने का कार्य मोदी व योगी सरकार कर रही है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 14 Oct 2021 11:43 PM (IST) Updated:Thu, 14 Oct 2021 11:43 PM (IST)
गुंडे माफिया या तो जेल में हैं या मारे जा चुके : कादंबरी कौशिक
गुंडे माफिया या तो जेल में हैं या मारे जा चुके : कादंबरी कौशिक

जेएनएन, मुजफ्फरनगर। भोपा में भाजपा महिला मोर्चा मंडल भोपा बाखरनगर गांव में आयोजित बैठक में पश्चिमी प्रांत की क्षेत्रीय सदस्य महिला मोर्चा की कादंबरी कौशिक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं चलाई हैं। महिलाओं को स्वावलंबी बनाने, सुरक्षित, शिक्षित और हर क्षेत्र में अहम भूमिका निभाने की स्थिति में लाने का कार्य मोदी व योगी सरकार कर रही है। उज्ज्वला योजना, शौचालय योजना और तीन तलाक कानून के जरिए महिलाओं के जीवन को सुलभ और सुखद बनाने का कार्य किया है। आज महिलाएं बेखौफ अपने दैनिक कार्यो के लिए आ-जा सकती हैं। डायल-1090 और 108 के माध्यम से महिलाएं सुरक्षा और स्वास्थ्य की त्वरित सेवाएं प्राप्त कर सकतीं। ऐसे गौरव के पलों को स्थायित्व प्रदान करने के लिए केंद्र में मोदी और राज्य में योगी की सरकार बहुत जरूरी है। प्रदेश में आज गुंडे माफिया या तो जेलों में हैं या मारे जा चुके हैं। बैठक को जिला उपाध्यक्ष एवं मीरापुर विधानसभा प्रभारी विमल चौहान, मंडल मंत्री पूजा, जिला सदस्य महिला मोर्चा हरजीत कौर, महामंत्री माया, महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष प्रेमवती, रीना सैनी, केला, संगीता, मुनेश, ओमकारी व चमेली आदि ने संबोधित किया। अध्यक्षता जगरोशनी ने की और संचालन भाजपा मंडल अध्यक्ष सतनाम सिंह बंजारा ने किया।

भाजपा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष का सैदपुरा में स्वागत

जेएनएन, मुजफ्फरनगर। भाजपा पश्चिम क्षेत्रीय उपाध्यक्ष वर्षा चोपड़ा का बघरा ब्लाक के सैदपुरा खुर्द गांव में जोरदार स्वागत किया गया। सैदपुरा के प्राइमरी स्कूल-एक में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा नेत्री वर्षा चोपड़ा ने भाजपा सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। कहा कि सरकार ने उज्ज्वला योजना के तहत ग्रामीण महिलाओं को लाभान्वित किया। गांव में पेजयल व्यवस्था कराई। उन्होंने कहा कि आज भाजपा राज में हर वर्ग का विकास हुआ है। जनता सुकून से जीवन-यापन कर रही है। उन्होंने महिलाओं को जिम्मेदारी सौंपते हुए कहा कि आगामी चुनाव में वह वोटरों को बूथ तक ले जाएंगी तथा महिलाओं को मतदान के प्रति प्रेरित करेंगी। प्रधान नीरज सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी