तनाव रहित जीवन जीने के दिए टिप्स

सिविल बार एसोसिएशन के सभागार में शुक्रवार को ऑर्ट ऑफ लिविग का कार्यक्रम हुआ। इसमें बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने भाग लिया। ऑर्ट ऑफ लिविग से जुड़ी महिलाओं ने सरलता के साथ जीवन जीने पर वार्ता करते हुए अधिवक्ताओं को बेहतर टिप्स दिए। सिविल बार एसोसिएशन मुजफ्फरनगर के सभागार में आर्ट ऑफ लिविग की वर्कशॉप में सोनिया लूथरा व वीणा गोयल ने स्वस्थ जीवन शैली एवं तनाव रहित जिदगी जीने के संबंध में अधिवक्ताओं को जानकारी

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Oct 2019 10:38 PM (IST) Updated:Fri, 18 Oct 2019 10:38 PM (IST)
तनाव रहित जीवन जीने के दिए टिप्स
तनाव रहित जीवन जीने के दिए टिप्स

मुजफ्फरनगर, जेएनएन। सिविल बार एसोसिएशन के सभागार में शुक्रवार को आर्ट ऑफ लिविग का कार्यक्रम हुआ। इसमें बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने भाग लिया। ऑर्ट ऑफ लिविग से जुड़ी महिलाओं ने सरलता के साथ जीवन जीने पर वार्ता करते हुए अधिवक्ताओं को बेहतर टिप्स दिए।

सिविल बार एसोसिएशन मुजफ्फरनगर के सभागार में आर्ट ऑफ लिविग की वर्कशॉप में सोनिया लूथरा एवं वीणा गोयल ने स्वस्थ जीवन शैली एवं तनाव रहित जिदगी जीने के संबंध में अधिवक्ताओं को जानकारी दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता अनिल कुमार दीक्षित एवं संचालन सिविल बार एसोसिएशन के महासचिव बृजेंद्र सिंह मलिक ने किया। इस दौरान सोनिया लूथरा ने सभी को स्वस्थ जीवन शैली से संबंधित महत्वपूर्ण टिप्स दिए। एसोसिएशन सभागार में मौजूद अधिवक्ताओं को सरलता के साथ जीवन जीने की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में नरेश चंद गुप्ता, नेत्रपाल सिंह, जितेंद्र पाल सिंह, मोल्हड़ सिंह, सतपाल, नरेश, खजान सिंह चौहान, सत्यपाल सिंह, मीरा सक्सेना, अशोक कुशवाहा, विजेंद्र प्रताप सिंह आदि ने भाग लिया।

chat bot
आपका साथी