उत्कृष्ट कार्य के लिए लड़कियां व महिलाएं सम्मानित

भोकरहेड़ी कस्बे में मिशन शक्ति अभियान के तहत रविवार को नगर पंचायत के सभागार में उत्कृष्ट कार्य के लिए कस्बे की लड़कियों महिलाओं व सभासदों को सम्मानित किया गया। इस दौरान कन्या भ्रूण हत्या के प्रति लोगों को जागरूक करने का संकल्प भी दिलाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Oct 2020 05:52 PM (IST) Updated:Sun, 25 Oct 2020 05:52 PM (IST)
उत्कृष्ट कार्य के लिए लड़कियां व महिलाएं सम्मानित
उत्कृष्ट कार्य के लिए लड़कियां व महिलाएं सम्मानित

मुजफ्फरनगर, जेएनएन। भोकरहेड़ी कस्बे में मिशन शक्ति अभियान के तहत रविवार को नगर पंचायत के सभागार में उत्कृष्ट कार्य के लिए कस्बे की लड़कियों, महिलाओं व सभासदों को सम्मानित किया गया। इस दौरान कन्या भ्रूण हत्या के प्रति लोगों को जागरूक करने का संकल्प भी दिलाया गया।

समारोह में चेयरपर्सन सरला देवी, अधिशासी अधिकारी सुरजीत कुमार ने संयुक्त रूप से उत्कृष्ट कार्य के लिए कस्बे की लड़कियों आशा, जानवी, दीपाशा, निधि, वंशिका, परी, कार्तिका, विशाखा, आकांक्षा, रूबी, काजल, पिहू व महिला कर्मचारियों में सोमवती, सुदेश, वर्षा, सोनिया, पूनम, कविता, रेखा तथा महिला सभासद लक्ष्मी, विनेश देवी, उमा देवी, पुष्पा देवी, नाजिमा देवी को प्रमाण पत्र व प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया। अधिशासी अधिकारी सुरजीत कुमार ने लड़का-लड़की में भेदभाव न करते हुए कन्या भ्रूणहत्या के प्रति लोगों को जागरूक करने का संकल्प भी दिलाया गया। कार्यक्रम में रामवीर सिंह, संजीव कुमार शील, अभिषेक वत्स, सुभाष चन्द, मजनू कुमार, सतीश कुमार, संदीप राणा आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी