घरों से एकत्र कूड़ा डलावघरों पर न डाला जाए

पालिका अध्यक्ष अंजू अग्रवाल ने जानसठ अड्डे से विश्वकर्मा चौक के बीच नई मंडी श्मशान घाट के पास कूड़ा डलाव घर का निरीक्षण किया। उन्होंने समय पर कूड़ा उठाकर निस्तारण के आदेश जारी किये। साथ ही आदेशित किया घरो से निस्तारित कूड़ा डलाव घरों पर न डाल एटूजेड प्लांट पहुंचाया जाए।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 23 Jun 2021 11:58 PM (IST) Updated:Wed, 23 Jun 2021 11:58 PM (IST)
घरों से एकत्र कूड़ा डलावघरों पर न डाला जाए
घरों से एकत्र कूड़ा डलावघरों पर न डाला जाए

जेएनएन, मुजफ्फरनगर। पालिका अध्यक्ष अंजू अग्रवाल ने जानसठ अड्डे से विश्वकर्मा चौक के बीच नई मंडी श्मशान घाट के पास कूड़ा डलाव घर का निरीक्षण किया। उन्होंने समय पर कूड़ा उठाकर निस्तारण के आदेश जारी किये। साथ ही आदेशित किया घरो से निस्तारित कूड़ा डलाव घरों पर न डाल एटूजेड प्लांट पहुंचाया जाए।

जानसठ रोड पर जेसीबी मशीन के माध्यम से कूड़े का डंपर भरा जा रहा था। संबंधित कर्मचारियों पालिका अध्यक्ष ने निर्देशित किया कि कूड़े को ढक कर ले जाया जाए। जिससे सड़क पर गंदगी न हो। साथ ही डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन ठेकेदार का टिपर कूड़ा स्थल पर उतार रहा था। जिसे अंजू अग्रवाल द्वारा चेतावनी दी गई कि यदि भविष्य में यहां पर मोहल्लों से निकले हुए कूड़े को डाला गया तो कड़ी से कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इसके पश्चात वह सीधा टिपर को लेकर ए टू जेड प्लांट पर निस्तारण के लिए गया। तत्पश्चात दूरभाष पर संबंधित अधिकारियों को अध्यक्ष द्वारा निर्देशित किया गया कि भविष्य में इस प्रकार की पुनरावृत्ति नहीं होनी चाहिए। इसके लिए उन्होंने अधिनस्थ स्वास्थ्य विभाग अधिकारियों को स्थलीय निरीक्षण का आदेश दिया। निरीक्षण के दौरान पालिका अध्यक्ष अंजू अग्रवाल के साथ स्टेनो अध्यक्ष गोपाल त्यागी शामिल रहे।

वाल्मीकि समाज ने किया भाजपा का धन्यवाद

जेएनएन, मुजफ्फरनगर। भारतीय जनता पार्टी के वाल्मीकि समाज के व्यक्ति को प्रदेश संगठन में पद दिए जाने पर पुरकाजी में हर्ष की लहर है। समाज के लोगों ने नगर पंचायत कार्यालय परिसर में एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। वक्ताओं ने प्रदेश संगठन का आभार व्यक्त किया।

वाल्मीकि समाज की ओर से बुधवार दोपहर नगर पंचायत के बैठक हाल में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें वाल्मीकि समाज के कस्बा निवासी व नगर पंचायत में काम करने वाले महिला- पुरूष सभी लोग एकत्रित हुए। बैठक में वक्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी द्वारा अमित वाल्मीकि को प्रदेश मंत्री बनाए जाने पर खुशी जाहिर की। बताया कि इस नियुक्ति से समाज में खुशी की लहर है। सभी ने भाजपा के बड़े नेताओं का धन्यवाद किया। लोगों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। अधिशासी अधिकारी मनोज यादव, नगर पंचायत पुरकाजी यूनियन के अध्यक्ष पप्पन बाल्मीकि, मनुप्रिय, सनी वाल्मीकि, रविकांत भंडारी, रवींद्र वाल्मीकि, महामंत्री राजेंद्र कुमार, प्रचार मंत्री पवन शेर यार, धर्मेंद्र वाल्मीकि, मुकेश, कुसुम, रीना व राजेश आदि लोग मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी