ऊंची जाति की हिदू लड़कियों पर थी खास नजर

मुजफ्फरनगर जेएनएन। इंटरनेट मीडिया पर एक आडियो भी वायरल हुआ है जिसमें मौलाना कलीम हिद

By JagranEdited By: Publish:Sat, 25 Sep 2021 12:19 AM (IST) Updated:Sat, 25 Sep 2021 12:19 AM (IST)
ऊंची जाति की हिदू लड़कियों पर थी खास नजर
ऊंची जाति की हिदू लड़कियों पर थी खास नजर

मुजफ्फरनगर, जेएनएन। इंटरनेट मीडिया पर एक आडियो भी वायरल हुआ है, जिसमें मौलाना कलीम हिदू लड़कियों के मतांतरण को लेकर अपने एक करीबी से बात कर रहा है। आडियो में ऊंची जाति की हिदू लड़कियों के मतांतरण से लेकर लाकडाउन के कारण मतांतरण कम होने की भी बात कही जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि वायरल वीडियो को लेकर भी जांच की जा रही है।

---

एटीएस ने हेल्पलाइन नंबर पर मांगी संपत्तियों की जानकारी

एटीएस अवैध मतांतरण के मामले में अब तक उमर गौतम व मौलाना कलीम सिद्दीकी समेत कुल 11 आरोपितों को गिरफ्तार कर चुकी है। इनमें गुजरात, दिल्ली, झारखंड व महाराष्ट्र के निवासी आरोपित भी हैं। कई राज्यों में फैले इस मामले की जांच का दायरा बढ़ता जा रहा है। एटीएस ने उमर गौतम व मौलाना कलीम सिद्दीकी की चल-अचल संपत्तियों का ब्योरा जुटाने के लिए हेल्पलाइन नंबर 9792103156 जारी किया है। इस नंबर पर दोनों की संपत्तियों के अलावा पूरे प्रकरण से जुड़ी अन्य सूचनाएं साझा की जा सकती हैं। एटीएस अधिकारियों का कहना है कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। ष्श्रठ्ठह्लह्मश्रद्यह्मश्रश्रद्व.ड्डह्लह्य-ह्वश्च@द्दश्र1.द्बठ्ठ पर भी सूचनाएं साझा की जा सकती हैं।

अलर्ट रही पुलिस, गांव-देहात में किया गश्त

जागरण संवाददाता, खतौली: मौलाना कलीम और उससे जुड़े लोगों पर हुई कार्रवाई के बाद पुलिस-प्रशासन माहौल पर नजर बनाए हुए है। मौलाना वेस्ट यूपी में इस्लामिक स्कालर के रूप में खास प्रसिद्ध था। इसके चलते उसके अनुयायियों में रोष बताया जा रहा है। जमीयत उलमा ए हिद और सहारनपुर के सांसद के खुलकर मौलाना का समर्थन करने के बाद अलर्ट बढ़ाया गया है। शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद किसी तरह के होने वाले प्रदर्शन की अटकलों को लेकर मस्जिदों के बाहर पुलिस बल तैनात रहा।

शुक्रवार को जुमा की नमाज के बाद संप्रदाय विशेष के लोगों द्वारा प्रदर्शन आदि को लेकर चौकसी बढ़ा दी गई। नगर व देहात क्षेत्र में पुलिस ने गश्त कर मस्जिदों पर कड़ी निगाह रखी। यहां अकीदतमंदों को समझाकर शांतिपूर्ण रहने और घर लौटने के लिए समझाया। वहीं, रतनपुरी पुलिस ने भी फुलत गांव की गलियों में गश्त की। रतनपुरी इंस्पेक्टर आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि गांव में सतर्कता बढ़ाई गई है। हालात पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

chat bot
आपका साथी