नगीना के पूर्व सांसद सबूत के अभाव में बरी

जिले के जानसठ कोतवाली क्षेत्र के चुड़ियाला गांव के मूल निवासी डा. यशवंत सिंह ने 2007 में सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र जानसठ में बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ा था। इस चुनाव में डा. यशवंत सिंह पर सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का आरोप था। एमपी एमएलए विशेष कोर्ट में हुई सुनवाई के दौरान कोर्ट ने उन्हें बरी कर दिया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 26 Oct 2021 12:22 AM (IST) Updated:Tue, 26 Oct 2021 12:22 AM (IST)
नगीना के पूर्व सांसद सबूत के अभाव में बरी
नगीना के पूर्व सांसद सबूत के अभाव में बरी

जेएनएन, मुजफ्फरनगर। जिले के जानसठ कोतवाली क्षेत्र के चुड़ियाला गांव के मूल निवासी डा. यशवंत सिंह ने 2007 में सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र जानसठ में बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ा था। इस चुनाव में डा. यशवंत सिंह पर सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का आरोप था। एमपी एमएलए विशेष कोर्ट में हुई सुनवाई के दौरान कोर्ट ने उन्हें बरी कर दिया।

वर्ष 2007 के चुनाव में जानसठ कोतवाली के मूल निवासी डा. यशवंत सिंह ने सुरक्षित सीट जानसठ से बसपा के टिकट पर विधानसभा चुनाव लडा था। इसके बाद वह बिजनौर के नगीना लोकसभा क्षेत्र में सांसद चुने गए थे। हालांकि चुनाव के दौरान डा. यशवंत सिंह पर आरोप लगा था कि उन्होंने सरकारी अस्पताल की दीवार पर बिना अनुमति प्रचार के बाद भी पोस्टर चस्पा किए थे। इस संबंध में जानसठ कोतवाली में आचार संहिता उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मामले में 14 सितंबर 2009 को आरोप तय हो गए थे। मुकदमे की सुनवाई विशेष एमपी एमएलए कोर्ट के जज गोपाल उपाध्याय की कोर्ट में चल रही थी। सोमवार को दोनों पक्षों की सुनवाई के बाद कोर्ट ने सबूत के अभाव में बरी कर दिया।

पुलिस छात्र व तंमचे की जांच में जुटी

जेएनएन, मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना कस्बे के डीएवी इंटर कालेज में शनिवार को समुदाय विशेष के किशोर ने दूसरे छात्र पर फायर कर दिया था। उक्त छात्र पर तमंचा कहां से आया, पुलिस इसकी जांच में जुटी है।

गत शनिवार को डीएवी इंटर कालेज के कक्षा नौ के छात्र पर कालेज के ही दूसरे समुदाय के एक छात्र ने तमंचे से फायर कर दिया था। कालेज प्रशासन व छात्र सकते में आ गए थे। पीड़ित पक्ष ने पुलिस को घटना की तहरीर दी थी। पुलिस ने सोमवार को दोनों पक्षों समेत कालेज प्रशासन को कोतवाली में बुलाया था। पीड़ित पक्ष ने किसी भी कार्रवाई से इन्कार कर दिया। सीओ विनय गौतम ने बताया कि फायर करने वाले छात्र के स्वजन ने बताया कि भयभीत होकर वह घर नही पहुंचा है। पुलिस ने अभिभावकों से बच्चे को ढूंढ कर लाने के लिए कहा है। इस बात की जांच की जा रही है कि वह तमंचा घर से लाया या किसी शरारती तत्व से लिया।

chat bot
आपका साथी