देशभर में सवा लाख पौधे लगाएंगे परमधाम के अनुयायी

श्रीपरमधाम न्यास ने देशभर में सवा लाख पौधे लगाने की मुहिम शुरू की है जिसका शुभारंभ बुधवार को शुकतीर्थ स्थित परमधाम गौशाला की वाटिका में 11 पौधे लगाकर किया गया। इस दौरान युवाओं को पौधों का सरंक्षण करने का संकल्प भी दिलाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 24 Jun 2021 12:04 AM (IST) Updated:Thu, 24 Jun 2021 12:04 AM (IST)
देशभर में सवा लाख पौधे लगाएंगे परमधाम के अनुयायी
देशभर में सवा लाख पौधे लगाएंगे परमधाम के अनुयायी

जेएनएन, मुजफ्फरनगर। श्रीपरमधाम न्यास ने देशभर में सवा लाख पौधे लगाने की मुहिम शुरू की है, जिसका शुभारंभ बुधवार को शुकतीर्थ स्थित परमधाम गौशाला की वाटिका में 11 पौधे लगाकर किया गया। इस दौरान युवाओं को पौधों का सरंक्षण करने का संकल्प भी दिलाया गया।

शुकतीर्थ स्थित परमधाम गौशाला की वाटिका में क्रांति गुरु चंद्रमोहन, भाजपा नेता अमित राठी, हिद मजदूर किसान समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजपाल सिंह, जिलाध्यक्ष धीर सिंह, पप्पन, रमन, विनोद ने आम, नीम, अमरूद, बड़ व पीपल के पौधे लगाकर पौधारोपण अभियान का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में क्रांति गुरु चंद्रमोहन ने कहा कि पेड़-पौधों से पर्यावरण सुरक्षित रहता है। मनुष्य को अपने जीवन में एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। जो वृक्ष आज हमें प्राण वायु दे रहे हैं वो हमारे लिए दूसरों ने लगाए हैं। हमें भी अपनी आने वाली पीढ़ी के लिए वृक्ष लगाने चाहिए। ये बड़ा ही पुण्य का कार्य है इससे हम परमात्मा की नजरों में चढ़ते हैं। अगर सभी लोग एक पौधा लगाए और उसे पालें तो हमारा देश हरा-भरा हो जाएगा। श्री परमधाम न्यास ने देशभर में सवा लाख पौधे लगाने की मुहिम शुरू की है जिसके तहत फलदार, छायादार व औषधि युक्त पौधों का रोपण किया जाएगा। कार्यक्रम में भाजपा नेता डा. वीरपाल निर्वाल, अमित कुमार, उपेंद्र, पुष्पेंद्र , संजीव, सुभाष व अरुण कुमार आदि मौजूद रहे। इससे पहले मोरना के चौधरी चरण सिंह चौक पर भाकियू के मिटू राठी, भाजपा के अमित राठी व अरुण कुमार आदि सैकड़ों युवाओं ने हर-हर महादेव के जयघोष के साथ क्रांति गुरु चंद्रमोहन का माल्यार्पण कर स्वागत किया।

chat bot
आपका साथी