चुनावी रंजिश में फायरिग, पथराव, एक को लगी गोली

शाहपुर के बसीकला गांव में चुनावी रंजिश को लेकर दो पक्षों में संघर्ष हो गया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर जमकर पथराव और कई राउंड फायरिग की जिसमें गोली लगने से एक युवक घायल हो गया जबकि पथराव में एक सिपाही जख्मी हो गया। स्थिति नियंत्रित करने के लिए एक दारोगा को सरकारी असलाह से गोली भी चलानी पड़ी। पुलिस ने घरों में तलाशी अभियान चलाकर दोनों पक्षों के एक दर्जन से अधिक लोगों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने अपनी तरफ से दोनों पक्षों के 22 लोगों को नामजद करते हुए एक दर्जन अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। गांव में पुलिसबल तैनात कर दिया है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 18 May 2021 12:01 AM (IST) Updated:Tue, 18 May 2021 12:01 AM (IST)
चुनावी रंजिश में फायरिग, पथराव, एक को लगी गोली
चुनावी रंजिश में फायरिग, पथराव, एक को लगी गोली

जेएनएन, मुजफ्फरनगर। शाहपुर के बसीकला गांव में चुनावी रंजिश को लेकर दो पक्षों में संघर्ष हो गया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर जमकर पथराव और कई राउंड फायरिग की, जिसमें गोली लगने से एक युवक घायल हो गया, जबकि पथराव में एक सिपाही जख्मी हो गया। स्थिति नियंत्रित करने के लिए एक दारोगा को सरकारी असलाह से गोली भी चलानी पड़ी। पुलिस ने घरों में तलाशी अभियान चलाकर दोनों पक्षों के एक दर्जन से अधिक लोगों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने अपनी तरफ से दोनों पक्षों के 22 लोगों को नामजद करते हुए एक दर्जन अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। गांव में पुलिसबल तैनात कर दिया है।

बसीकला गांव में साबू कुरैशी व शहजाद कुरैशी प्रधानी चुनाव लड़े थे, जिसमें साबू कुरैशी ने जीत दर्ज की। सोमवार को दोनों पक्षों के बच्चों में चुनाव को लेकर कहासुनी हो गई थी। बच्चों के विवाद में दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। उनमें जमकर पथराव हुआ और कई राउंड गोलियां चली। गोली लगने से शहजाद पुत्र अनवर कुरैशी घायल हो गया। इससे गांव में अफरातफरी मच गई। थाना प्रभारी गांव पहुंचे और वहां की स्थिति को देखकर आलाधिकारियों को जानकारी दी। इसके बाद रतनपुरी, बुढ़ाना, भौराकलां, तितावी थाने से पहुंची पुलिस ने बल प्रयोग कर स्थिति को कंट्रोल किया। घायल शहजाद को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायल हारे पक्ष का समर्थक है। पथराव में सिपाही नितिन भी घायल हुआ है।

जब दारोगा के गोली चलाने पर मस्कट छोड़कर भागा युवक

प लिस जब गांव पहुंची तो दोनों तरफ से जमकर पथराव व फायरिग हो रही थी। पुलिस ने स्थिति कंट्रोल करने का प्रयास किया तो एक युवक ने मस्कट से गोली चला दी। यह देख शाहपुर थाने में तैनात एक दारोगा ने सरकारी असलाह से गोली चला दी। इसके बाद युवक सड़क पर मस्कट व चार कारतूस फेंक कर भाग गया।

पुलिस ने खुद दर्ज किया मुकदमा

देर शाम तक जब किसी भी पक्ष ने मुकदमा दर्ज कराने के लिए थाने में तहरीर नहीं दी तो शाहपुर कस्बा चौकी प्रभारी जयबीर सिंह ने 22 लोगों को नामजद करते हुए एक दर्जन अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज करा दिया। हालांकि देर रात दोनों पक्षों में समझौते की बात भी चल रही थी।

इनका कहना है..

दोनों पक्षों के खिलाफ बलवा, महामारी एक्ट और माहौल खराब करना आदी धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। 16 लोगों को हिरासत में लिया है। एक मस्कट भी मिली है। फरार आरोपितों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

-संजीव कुमार, इंस्पेक्टर शाहपुर।

चुनावी रंजिश में चली गोली दो गंभीर रूप से घायल

जेएनएन, मुजफ्फरनगर। शाहपुर थाना क्षेत्र के शाहजुड्डी गाव में देर रात चुनावी रंजिश में गोली चलने से प्रधान पक्ष के दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

शाहजुड्डी गाव में चुनाव के बाद से प्रधानी लड़े दो पक्षों के बीच तनाव चल रहा था। दोनों पक्ष में टीका-टिपण्णी चली आ रही थी। आरोप है कि सोमवार देर रात गाव में प्रधानी का चुनाव जीतने वाले यशवीर व समर्थकों को चुनाव हारने वाले पक्ष के समर्थक ने लाडस्पीकर से गाली देनी शुरू कर दी। इसको लेकर प्रधान पक्ष के गजेंद्र व विश्वेंद्र मौके पर पहुंच गए। जहां दोनो पक्षों के समर्थकों में कहासुनी व गाली-गलौज के बाद मारपीट शुरू हो गयी। उसी दौरान गोली चलने से प्रधान पक्ष के गजेंद्र पुत्र महीपाल व विश्वेंद्र पुत्र जयपाल को गोली लग गयी। दोनों को शाहपुर सीएचसी पर लाया गया, यहां से दोनों को जिला अस्पताल भेज दिया गया। जिला अस्पताल से गंभीर हालात में दोनो घायलों को मेरठ रेफर कर दिया गया। शाहपुर में चुनावी रंजिश का सोमवार को दूसरा मामला है। शाहजुड्डी में गोली चलने की घटना के बाद पुलिस गाव में पहुंची, लेकिन तब तक आरोपित पक्ष फरार हो गया था। देर रात को गाव में भारी पुलिस बल तैनात था।

chat bot
आपका साथी