सेनेट्री गोदाम में आग से लाखों का नुकसान

मुजफ्फरनगर : नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के नई मंडी बाजार में रेललाइन के पास शार्ट सर्किट से

By JagranEdited By: Publish:Thu, 28 Jun 2018 11:23 PM (IST) Updated:Thu, 28 Jun 2018 11:23 PM (IST)
सेनेट्री गोदाम में आग से लाखों का नुकसान
सेनेट्री गोदाम में आग से लाखों का नुकसान

मुजफ्फरनगर : नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के नई मंडी बाजार में रेललाइन के पास शार्ट सर्किट से सेनेट्री गोदाम में आग लग गयी। आग से लाखों का सामान जलकर राख हो गया। दमकल की टीम ने आग पर बमुश्किल काबू पाया। आग से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। आग बुझाते समय एक फायरकर्मी भी घायल हो गया।

नई मंडी रेललाइन के पास गली में विनोद कश्यप का सेनेट्री के सामान का गोदाम है। गुरुवार को दोपहर में गोदाम में शार्ट सर्किट के चलते आग लग गयी। गोदाम से धुआं व आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों ने विनोद को जानकारी दी। विनोद गोदाम पर पहुंचे। जानकारी पाकर दमकल की तीन गाड़ियां भी दुर्घटनास्थल पर पहुंचीं। दमकल विभाग के सिपाहियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से लाखों रुपये के नुकसान की आशंका है। आग बुझाते समय एक सिपाही सुशील कुमार भी चोट लगने से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।

chat bot
आपका साथी