तौल केंद्र पर घटतौली के विरोध में किसानों का धरना-प्रदर्शन

चरथावल स्थित देवबंद शुगर मिल के अधिकारियों की लापरवाही से देवबंद के पश्चिमी गन्ना तौल केंद्र पर घटतौली व धांधली के आरोप के साथ ही गन्ना न तौले जाने से नाराज सैकडों किसानों ने चेयरमैन सतेंद्र त्यागी के नेतृत्व में धरना-प्रदर्शन किया। हंगामे की सूचना पर पहुंचे एजीएम केन विपिन त्यागी व सेक्टर प्रभारी संजय त्यागी ने किसानों की समस्याओं का दो दिन में समाधान करने का आश्वासन दिया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Nov 2021 11:30 PM (IST) Updated:Sat, 27 Nov 2021 11:30 PM (IST)
तौल केंद्र पर घटतौली के विरोध में किसानों का धरना-प्रदर्शन
तौल केंद्र पर घटतौली के विरोध में किसानों का धरना-प्रदर्शन

जेएनएन, मुजफ्फरनगर। चरथावल स्थित देवबंद शुगर मिल के अधिकारियों की लापरवाही से देवबंद के पश्चिमी गन्ना तौल केंद्र पर घटतौली व धांधली के आरोप के साथ ही गन्ना न तौले जाने से नाराज सैकडों किसानों ने चेयरमैन सतेंद्र त्यागी के नेतृत्व में धरना-प्रदर्शन किया। हंगामे की सूचना पर पहुंचे एजीएम केन विपिन त्यागी व सेक्टर प्रभारी संजय त्यागी ने किसानों की समस्याओं का दो दिन में समाधान करने का आश्वासन दिया।

देवबंद मिल के पश्चिमी गन्ना तौल केंद्र पर शनिवार को मिल अधिकारियों की लापरवाही से घटतौली व गन्ना तौल में धांधली का आरोप लगाते हुए नगर पंचायत चेयरमैन सतेंद्र त्यागी के नेतृत्व में सैकडों किसानों ने प्रदर्शन करते हुए धरना दिया। सतेंद्र त्यागी ने कहा कि इस तौल केंद्र पर 820 किसानों को जोड़ा गया है, जबकि मात्र 800 कुंतल गन्ने का इंडेट आने व फोटो वाली मशीन लगाये जाने से किसानों को गन्ना तौलने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं किसानों का आरोप है कि गन्ना तौल लिपिक तीन प्रतिशत अधिक गन्ना लेने से किसानों को दोहरी मार झेलनी पड़ रही है। उन्होंने बताया कि गन्ना तौल लिपिक की लापरवाही के कारण किसानों का गन्ना समय से नहीं तुल पा रहा है। तौल केंद्र पर गन्ना देरी से चलने के साथ ही घटतौली व धांधली से नाराज किसानों ने गन्ना तौल केंद्र पर हंगामा करते हुए धरना-प्रदर्शन किया। किसान इसरार त्यागी ने बताया कि किसानों की एक किलोमीटर तक गन्ने से भरी बुग्गी लाइन लगी हुई थी। हंगामे की सूचना पर सहायक केन मैनेजर विपिन त्यागी व सेक्टर प्रभारी संजय त्यागी ने मौके पर पहुंच कर किसानों की समस्याओं को सुना और किसानों की सभी सभी समस्याओं का दो दिन में निस्तारण कराने के साथ ही घटतौली की जांच का आश्वासन दिया। इसके बाद धरना समाप्त हो सका और तौल शुरू हुई।

chat bot
आपका साथी