कृषक आयोग के गठन से समृद्ध होगा किसान

खतौली में भारतीय किसान यूनियन भानू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप सिंह ने कहा कि किसान आयोग के गठन से किसानों को फायदा होगा। उनका संगठन इसकी मांग कर रहा है। मुजफ्फरनगर में हुई पंचायत किसानों की नहीं थी। फसलों का उद्योगपतियों को लाभ मिलता है जबकि किसानों को फसल का उचित मूल्य भी नहीं मिलता है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 20 Sep 2021 07:44 PM (IST) Updated:Mon, 20 Sep 2021 07:44 PM (IST)
कृषक आयोग के गठन से समृद्ध होगा किसान
कृषक आयोग के गठन से समृद्ध होगा किसान

जेएनएन, मुजफ्फरनगर। खतौली में भारतीय किसान यूनियन भानू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप सिंह ने कहा कि किसान आयोग के गठन से किसानों को फायदा होगा। उनका संगठन इसकी मांग कर रहा है। मुजफ्फरनगर में हुई पंचायत किसानों की नहीं थी। फसलों का उद्योगपतियों को लाभ मिलता है, जबकि किसानों को फसल का उचित मूल्य भी नहीं मिलता है।

दाहौड़ गांव में आयोजित पंचायत में ठाकुर भानु प्रताप सिंह ने कहा किसान विरोधी नीतियों के कारण अन्नदाता परेशान है। किसान आयोग का गठन होना चाहिए। उसमें कोई राजनेता और अफसर शामिल न किया जाए। किसानों का प्रतिनिधिमंडल ही रखा जाए। किसानों की समस्या को किसान ही समझता है। उन्होंने कहा देश को आजादी तो मिली, लेकिन किसान आज भी आजाद नहीं है। उनकी फसलों का लाभ उद्योगपति उठा रहे हैं। किसान को उसकी फसल का उचित भाव नहीं मिलता है। उनका संगठन किसानों की समस्या को लेकर संघर्ष कर रहा है। किसान आयोग का गठन, कर्ज मुक्ति और बिजली के बिल माफी के लिए सरकार पर दबाव बनाया जाएगा। किसानों की मांगों को लेकर तीन अक्टूबर को इमलिया-फिरोजाबाद में किसान पंचायत होगी। पंचायत में केपी चौधरी, राजकुमार, अब्दुल खालिक, यामीन चौहान, मनोज राणा, ठा. बलराम, राजकुमार व हसीन राठौर आदि मौजूद रहे।

किसान यात्रा से मिलेगा फसलों का वाजिद दाम

जेएनएन, मुजफ्फरनगर। रतनपुरी के मंशा देवी मंदिर में किसानों की सभा को संबोधित करने पहुंचे भारतीय किसान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूरन सिंह ने 21 सितंबर से सहारनपुर कमिश्नरी से शुरू होने वाली यात्रा में किसानों से बड़ी संख्या में जुटने का आह्वान किया।

ठाकुर पूरन सिंह ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि यह किसान-मजदूर अधिकार पदयात्रा है, जो सहारनपुर कमिश्नरी से शुरू होकर दिल्ली राजघाट तक जाएगी। यात्रा में किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर सरकार के बात की जाएगी, जिसमें मुख्य गन्ना मूल्य 450 रुपये प्रति कुंतल करने, किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य की लिखित में गारंटी देने, स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट के अनुरूप किसान आयोग का गठन करने की मांग की जाएगी। किसानों के नलकूप पर लगने जा रहे मीटर की योजना को तुरंत बंद करने की भी मांग उठाई जाएगी। इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश चौहान ने भी सभा को संबोधित किया। अध्यक्षता ठाकुर नरेंद्र ने की तथा संचालन संजय सोम ने किया। बिक्रम सोम, बिजेंद्र, अनंगपाल भगत, मामचंद व सतेंद्र आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी