पूर्व सैनिकों को किया सम्मानित

देश के स्वतंत्रता आंदोलन में जान न्यौछावर करने वाले शहीदों की याद में गणतंत्र दिवस के एक दिन पूर्व भोपा रोड पर एक दीप प्रज्वलित किया जो 48 घंटे तक लगातार जलता रहेगा। मुख्य अतिथि रुड़की नगर निगम के मेयर गौरव गोयल ने दीप प्रज्वलित किया। समाजसेवी मनीष चौधरी ने कार्यक्रम आयोजित कर आठ पूर्व सैनिकों को शाल ओढ़ाकर व स्मृतिचिह्न देकर सम्मानित किया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 Jan 2021 11:52 PM (IST) Updated:Mon, 25 Jan 2021 11:52 PM (IST)
पूर्व सैनिकों को किया सम्मानित
पूर्व सैनिकों को किया सम्मानित

जेएनएन, मुजफ्फरनगर। देश के स्वतंत्रता आंदोलन में जान न्यौछावर करने वाले शहीदों की याद में गणतंत्र दिवस के एक दिन पूर्व भोपा रोड पर एक दीप प्रज्वलित किया, जो 48 घंटे तक लगातार जलता रहेगा। मुख्य अतिथि रुड़की नगर निगम के मेयर गौरव गोयल ने दीप प्रज्वलित किया। समाजसेवी मनीष चौधरी ने कार्यक्रम आयोजित कर आठ पूर्व सैनिकों को शाल ओढ़ाकर व स्मृतिचिह्न देकर सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में नायब सूबेदार ब्रह्मानंद ठाकुर, धर्मपाल सिंह, सूबेदार नायक सतपाल त्यागी, महीपाल सिंह, राजबीर सिंह, उदय सिंह, सुखबीर सिंह, मेजर सूबेदार सिंह शामिल रहे। कार्यक्रम में सार्थक गोयल, अनुज सिंह, नवीन रमोला, विनीत, शुभम चौधरी, सभासद विपुल भटनागर, सुनील तायल, युद्धवीर सिंह, शेखर जोशी, पं. बृजबिहारी अत्री, रविश अंसारी आदि मौजूद रहे। दो लोगों में कोरोना की पुष्टि, 21 मरीज हुए स्वस्थ्य

जेएनएन, मुजफ्फरनगर। जिले के दो लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है, जबकि 21 मरीज उपचार के बाद स्वस्थ होकर हास्पिटल से डिस्चार्ज हो गए। सीएमओ डा. प्रवीण कुमार चोपड़ा ने बताया कि लोगों को कोरोना से बचाव के लिए लगातार सचेत किया जा रहा है। लोगों से अनुरोध किया जा रहा है कि वे एक-दूसरे से कम से कम छह फिट की शारीरिक दूरी बनाकर रखें। बताया कि लोगों को मास्क लगाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। साथ बताया जा रहा है कि हाथों को साबुन से बार-बार धोएं। गोदाम में आग से हजारों का माल राख

जेएनएन, मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के अलमासपुर गांव निवासी शाहरुख का नसीरपुर रोड पर कबाड़ का गोदाम है। रविवार देर रात गोदाम में आग लग गई। आग से सामान जलकर राख हो गया। फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया।

chat bot
आपका साथी