उद्योग व्यापार मंडल की कार्यकारिणी का गठन

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें वक्ताओं ने कहा कि संगठन व्यापारियों के हित के लिए कार्य करेगा।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Jan 2021 10:47 PM (IST) Updated:Sun, 17 Jan 2021 10:47 PM (IST)
उद्योग व्यापार मंडल की कार्यकारिणी का गठन
उद्योग व्यापार मंडल की कार्यकारिणी का गठन

जेएनएन, मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें वक्ताओं ने कहा कि संगठन व्यापारियों के हित के लिए कार्य करेगा।

सभा में जिलाध्यक्ष अशोक कंसल, महामंत्री श्याम सिंह सैनी, पूर्व जिलाध्यक्ष विकास अग्रवाल व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दिनेश बंसल ने खतौली शाखा की कार्यकारिणी का गठन किया, जिसमें सर्वसम्मति से राजेश जैन को नगर अध्यक्ष व अरविद वर्मा को महामंत्री बनाया गया। इनके अलावा भावेश गुप्ता को कोषाध्यक्ष, मुकेश तायल को संयुक्त महामंत्री, अंजू चड्ढा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। जिला अध्यक्ष अशोक कंसल ने कहा कि संगठन सदैव व्यापारी हित के लिए आवाज उठाता आया है। व्यापारियों की समस्याओं के समाधान को लेकर जल्द ही रणनीति बनाई जाएगी। सभा में सतीश वर्मा, नीरज जैन, प्रमोद अग्रवाल, विपिन गोयल व हंस कुमार जैन आदि मौजूद रहे। व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष बने विकास गर्ग

जेएनएन, मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की सभा बुढ़ाना कस्बे के डीएवी पब्लिक स्कूल रोड पर आयोजित की गयी। सभा में व्यापारियों की समस्या पर चर्चा करते हुए नगर अध्यक्ष, महामंत्री एवं कोषाध्यक्ष पद पर नियुक्ति की गई।

व्यापार मंडल की सभा को संबोधित करते हुए राजेश संगल ने कहा कि संगठन का उद्देश्य व्यापारियों से जुड़ी समस्याओं का समाधान करना है। व्यापारी वर्ग की छोटी-छोटी समस्याओं को दूर करने के लिए सभी को संगठित होकर रहने की आवश्यकता है। कार्यक्रम में व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष अशोक संगल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस दौरान सर्वसम्मति से विकास गर्ग को नगर अध्यक्ष, मुकेश सैनी को महामंत्री एवं अमरीश बंसल को कोषाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया। इस मौके पर श्याम सिंह सैनी, संजय मित्तल, विकास अग्रवाल, मोहित जैन व सुनील सैनी आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी