भाजपा सरकार में हर वर्ग परेशान

जानसठ में चौधरी अजित सिंह स्मृति दौड़ प्रतियोगिता मंगलवार को जंधेड़ी गांव में हुई। युवा रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लतेश बिधूड़ी सरदार मेजर सिंह जिला संयोजक विकास कादियान मोंटी कादियान विकास बालियान हरनेक सिंह जंधेड़ी व पूर्व प्रधान टीटू मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। प्रतियोगिता में युवाओं ने उत्साह से हिस्सा लिया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 26 Oct 2021 11:36 PM (IST) Updated:Tue, 26 Oct 2021 11:36 PM (IST)
भाजपा सरकार में हर वर्ग परेशान
भाजपा सरकार में हर वर्ग परेशान

जेएनएन, मुजफ्फरनगर। जानसठ में चौधरी अजित सिंह स्मृति दौड़ प्रतियोगिता मंगलवार को जंधेड़ी गांव में हुई। युवा रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लतेश बिधूड़ी, सरदार मेजर सिंह, जिला संयोजक विकास कादियान, मोंटी कादियान, विकास बालियान, हरनेक सिंह जंधेड़ी व पूर्व प्रधान टीटू मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। प्रतियोगिता में युवाओं ने उत्साह से हिस्सा लिया।

कार्यक्रम में लतेश बिधूड़ी ने कहा कि महंगाई से हर वर्ग के लोग दुखी हैं। किसानों को फसलों के उचित दाम नहीं दिए जा रहे हैं और बेरोजगारी बढ़ती जा रही है। भाजपा सरकार में हर वर्ग परेशान है। सरदार मेजर सिंह ने कहा युवाओं को सभी खेलों में हिस्सा लेना चाहिए। सरकार खेलकूद की ओर ध्यान नहीं दे रही है। युवा व व्यापारी दोनों ही परेशान हैं। दौड़ के बाद सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार देर कर सम्मानित किया गया।

दूसरे दिन भी जारी रहा फिशरमैन कांग्रेस का धरना

जेएनएन, मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश फिशरमैन कांग्रेस कमेटी का कलक्ट्रेट में दूसरे दिन मंगलवार को भी धरना जारी रहा। इस दौरान 17 जातियों के आरक्षण एवं मत्स्य पालन बालू मौरंग के पट्टों के अधिकारों को लेकर आवाज उठाई गई।

दूसरे दिन फिशरमैन कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र कश्यप ने कहा कि आजादी के बाद कांग्रेस पार्टी की सरकार ने मछुआ समुदाय के लिए बहुत सारे ऐतिहासिक निर्णय लिए है। उन्होंने कहा कि 32 साल से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार न होने के कारण सपा, बसपा, भाजपा की सरकारों ने मछुआ समुदाय के लोगों के पुश्तैनी धंधों को कमजोर करने का काम किया और उनके पुश्तैनी धंधों पर माफिया का कब्जा हो गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष संजीव कश्यप, यूसुफ अंसारी, रामकुमार कश्यप, रघुनाथ कश्यप, मनोज कश्यप, सौरभ कश्यप, अश्वनी कुमार व सतपाल कश्यप आदि ने भी अधिकारों को लेकर अवाज उठाई।

chat bot
आपका साथी