दायित्व निर्वहन में लापरवाही का आरोप लगा ईओ से मांगा स्पष्टीकरण

नगरपालिका अध्यक्ष अंजू अग्रवाल ने कर्तव्य निर्वहन में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए ईओ से दो दिन के भीतर स्पष्टीकरण देने को कहा है। उन्होंने कोविड-19 के दौरान शहरभर में सैनिटाइजेशन तथा फोगिग के लिए उचित कार्ययोजना तैयार कर उनके सम्मुख प्रस्तुत न करने पर भी नाराजगी जताई है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 28 Apr 2021 11:51 PM (IST) Updated:Wed, 28 Apr 2021 11:51 PM (IST)
दायित्व निर्वहन में लापरवाही का आरोप लगा ईओ से मांगा स्पष्टीकरण
दायित्व निर्वहन में लापरवाही का आरोप लगा ईओ से मांगा स्पष्टीकरण

जेएनएन, मुजफ्फरनगर। नगरपालिका अध्यक्ष अंजू अग्रवाल ने कर्तव्य निर्वहन में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए ईओ से दो दिन के भीतर स्पष्टीकरण देने को कहा है। उन्होंने कोविड-19 के दौरान शहरभर में सैनिटाइजेशन तथा फोगिग के लिए उचित कार्ययोजना तैयार कर उनके सम्मुख प्रस्तुत न करने पर भी नाराजगी जताई है।

कोरोना वायरस संक्रमण के मद्देनजर विशेषज्ञ शहर के विभिन्न क्षेत्रों को सैनिटाइज करने पर जोर दे रहे हैं। पालिका अध्यक्ष अंजू अग्रवाल नगर स्वास्थ्य विभाग की टीम को साथ लेकर सभासदों की मौजूदगी में व्यापारिक प्रतिष्ठान से लेकर धार्मिक स्थल वे श्मशान घाट तथा कब्रिस्तान को स्वयं सैनिटाइज करने में जुटी हैं। इस बीच पालिका ईओ की गैरमौजूदगी नागरिकों के लिए समस्या खड़ी कर रही है। पालिकाध्यक्ष ने ईओ हेमराज सिंह पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उन पर कर्तव्य निर्वहन न करने का आरोप लगाया है। पालिकाध्यक्ष ने ईओ को पत्र लिखकर दो दिन के भीतर स्पष्टीकरण देने को कहा है। पालिका अध्यक्ष का कहना है कि ईओ ने संक्रमण काल में कर्तव्य निर्वहन न करते हुए न तो सैनिटाइजेशन और न हीं फागिग की कोई कार्ययोजना तैयार कर उनके सम्मुख प्रस्तुत की है। उन्होंने कहा कि ईओ पालिका ने लापरवाही का सबूत देते हुए किसी अन्य के वाट्सएप से 14 अप्रैल से अवकाश मांगा है, जो नियमानुसार कतई भी सही नहीं है। पालिका अध्यक्ष ने ईओ पर कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए कहा कि 31 मार्च से अब तक जो भी निर्माण कार्य हुए हैं, उनका भुगतान नहीं किया गया है। भुगतान न होने से पालिका क्षेत्र के 55 महत्वपूर्ण निर्माण व विकास कार्य रुके हुए हैं। उन्होंने ईओ पर कूड़ा निस्तारण में भी लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने कूड़ा वाहनों की मरम्मत के लिए कोई कार्यवाही नहीं की। पालिका अध्यक्ष ने सारे मामलों के दृष्टिगत तथ्यों के साथ स्पष्टीकरण देने के लिए ईओ को निर्देशित किया है।

chat bot
आपका साथी