प्रबुद्ध जनमंच संस्था ने शुरू की कोविड हेल्प डेस्क

कोरोना मरीजों को घर पर भोजन उपलब्ध कराने के साथ उन्हें चिकित्सा सुविधा देने के लिए शहर की सामाजिक संस्थाएं आगे आ रही हैं। प्रबुद्ध जनमंच ने भी कोविड हेल्प डेस्क शुरू की है जिसके माध्यम से कोरोना मरीजों को सुविधाएं दी जाएंगी। वहीं पैनल में शामिल चिकित्सक मरीजों से आनलाइन बात कर उनका मनोबल बढ़ाएंगे। साथ ही आवश्यक दवाइयां मुहैया कराई जाएंगी।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 13 May 2021 11:45 PM (IST) Updated:Thu, 13 May 2021 11:45 PM (IST)
प्रबुद्ध जनमंच संस्था ने शुरू की कोविड हेल्प डेस्क
प्रबुद्ध जनमंच संस्था ने शुरू की कोविड हेल्प डेस्क

जेएनएन, मुजफ्फरनगर। कोरोना मरीजों को घर पर भोजन उपलब्ध कराने के साथ उन्हें चिकित्सा सुविधा देने के लिए शहर की सामाजिक संस्थाएं आगे आ रही हैं। प्रबुद्ध जनमंच ने भी कोविड हेल्प डेस्क शुरू की है, जिसके माध्यम से कोरोना मरीजों को सुविधाएं दी जाएंगी। वहीं पैनल में शामिल चिकित्सक मरीजों से आनलाइन बात कर उनका मनोबल बढ़ाएंगे। साथ ही आवश्यक दवाइयां मुहैया कराई जाएंगी।

सामाजिक संस्था प्रबुद्ध जनमंच के अध्यक्ष निशांक जैन के प्रयास से कोरोना मरीजों के लिए कोविड डेस्क शुरू की गई है। इसमें चिकित्सक निश्शुल्क परामर्श देंगे। इतना ही नहीं संस्था के माध्यम से कोरोना मरीजों के लिए घर पर ही निश्शुल्क भोजन की व्यवस्था, कंसन्ट्रेटर की व्यवस्था के साथ चिकित्सा संबंधी जांच में पचास प्रतिशत छूट की व्यवस्था मरीजों के लिए की गई है। सामाजिक संस्थान ने घर पर आक्सीजन लगाने के लिए स्वास्थ्यकर्मी एवं तकनीकी कर्मचारियों का भी प्रबंध किया है। प्रबुद्ध जनमंच के अध्यक्ष निशांक जैन ने बताया कि कोरोना महामारी में मरीजों के सामने आ रही परेशानी को दूर करने के लिए यह एक प्रयास किया गया है, जो राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल सहित 100 से अधिक नागरिकों के सहयोग से किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कोविड मरीजों को निश्शुल्क आनलाइन परामर्श के लिए उनके साथ विशेषज्ञ चिकित्सक डा. अमन गुप्ता, डा. विशाल गुप्ता, डा. शोभित मिश्रा, डा. माधुर्य गुप्ता जुड़ी हैं, जो मरीजों के साथ अन्य लोगों से आनलाइन जुड़कर उनका मनोबल बढ़ाकर कोरोना को हराने में मदद करेंगे। संस्था ने जरूरतमंद लोगों के लिए 7017051384 व 9897015829 हेल्पलाइन नंबर भी दिए हैं।

chat bot
आपका साथी