26 अक्टूबर से कार्य बहिष्कार करेंगे ऊर्जा निगम कर्मी

उत्पीड़नात्मक कार्रवाई के विरोध में ऊर्जा निगम अधिकारियों तथा कर्मचारियों ने 26 अक्टूबर से बेमियादी कार्य बहिष्कार करने का ऐलान किया है। सभी ऊर्जा निगमों के प्रबंधन को प्रेषित नोटिस में चार अक्टूबर से आंदोलन प्रारम्भ होने की सूचना दी है व समस्याओं का समाधान न होने पर 26 अक्टूबर से सभी ऊर्जा निगमों में अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार प्रारम्भ कर दिया जायेगा।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 24 Sep 2021 12:21 AM (IST) Updated:Fri, 24 Sep 2021 12:21 AM (IST)
26 अक्टूबर से कार्य बहिष्कार करेंगे ऊर्जा निगम कर्मी
26 अक्टूबर से कार्य बहिष्कार करेंगे ऊर्जा निगम कर्मी

जेएनएन, मुजफ्फरनगर। उत्पीड़नात्मक कार्रवाई के विरोध में ऊर्जा निगम अधिकारियों तथा कर्मचारियों ने 26 अक्टूबर से बेमियादी कार्य बहिष्कार करने का ऐलान किया है। सभी ऊर्जा निगमों के प्रबंधन को प्रेषित नोटिस में चार अक्टूबर से आंदोलन प्रारम्भ होने की सूचना दी है व समस्याओं का समाधान न होने पर 26 अक्टूबर से सभी ऊर्जा निगमों में अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार प्रारम्भ कर दिया जायेगा। अभियंता संघ के अध्यक्ष वीपी सिंह एवं महासचिव प्रभात सिंह के निर्देश का हवाला देते हुए स्थानीय पदाधिकारियों ने बताया कि चार एवं चार अक्टूबर को सभी ऊर्जा निगमों के तमाम अभियन्ता काली पट्टी बांध कर विरोध दिवस मनाएंगे।

आयुष्मान भारत दिवस' की तृतीय वर्षगांठ पर कार्ड वितरित

जेएनएन, मुजफ्फरनगर। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तीन साल पूरा होने के उपलक्ष्य में गुरुवार को सीएचसी मखियाली पर 'आयुष्मान भारत दिवस' तृतीय वर्षगांठ का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष डा. वीरपाल निर्वाल ने किया। सीएमओ व जिला पंचायत अध्यक्ष ने योजना के अंतर्गत गोल्डन कार्ड बनवा चुके 10 लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड का प्रोटो टाइप देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रतिरक्षण अधिकारी कुलदीप शर्मा, चिकित्सा अधिक्षक डॉ. महक सिंह, सन्नी चौधरी, शोजब जैदी आदि शामिल रहे। मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को मिली स्वावलंबन की शिक्षा

जेएनएन, मुजफ्फरनगर। शहर के झांसी रानी स्थित एसडी कन्या इंटर कालेज में गुरुवार को स्वावलंबन कैंप लगाकर छात्र-छात्राओं को जागरूक किया गया। वहीं विद्यालय में प्रदर्शनी लगाकर छात्राओं को कला के क्षेत्र में आगे बढ़ने की भी प्रेरणा दी। कार्यक्रम का शुभारंभ डीआइओएस गजेंद्र कुमार ने किया। डीआइओएस गजेंद्र कुमार व अतिथियों ने छात्राओं की बनाई कलाकृतियों का अवलोकन किया। आर्य कन्या इंटर कालेज की प्रधानाचार्या कुसुमलता व श्रीसेवाश्रम ग्रामोत्थान समिति के समन्वयक संध्या गोयल उपस्थित रहे। अतिथियों का स्वागत विद्यालय प्रधानाचार्या रजनी गोयल ने किया।

chat bot
आपका साथी