बेटियों को शिक्षित बनाना लोक कल्याण का कार्य : ओमानंद

तितावी स्थित स्वामी कल्याणदेव कन्या इंटर कालेज-बघरा में असहाय 80 छात्राओं को ऊनी वस्त्र ड्रेस आदि सामग्री वितरित की गई। भागवत पीठ श्रीशुकदेव आश्रम के पीठाधीश्वर स्वामी ओमानंद ने कहा कि बेटियों को शिक्षित और स्वावलंबी बनाना लोक कल्याण का स्तुत्य कार्य है। शिक्षा एक प्राकृतिक संस्कार है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 07 Dec 2021 12:20 AM (IST) Updated:Tue, 07 Dec 2021 12:20 AM (IST)
बेटियों को शिक्षित बनाना लोक कल्याण का कार्य : ओमानंद
बेटियों को शिक्षित बनाना लोक कल्याण का कार्य : ओमानंद

मुजफ्फरनगर, टीम जागरण। तितावी स्थित स्वामी कल्याणदेव कन्या इंटर कालेज-बघरा में असहाय 80 छात्राओं को ऊनी वस्त्र, ड्रेस आदि सामग्री वितरित की गई। भागवत पीठ श्रीशुकदेव आश्रम के पीठाधीश्वर स्वामी ओमानंद ने कहा कि बेटियों को शिक्षित और स्वावलंबी बनाना लोक कल्याण का स्तुत्य कार्य है। शिक्षा एक प्राकृतिक संस्कार है।

बघरा स्थित स्वामी कल्याणदेव कन्या इंटर कालेज परिसर में वेद मंत्रोच्चार से कमरों के निर्माण के लिए भूमि पूजन मुख्य अतिथि स्वामी ओमानंद ने किया। समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि परिवार, समाज और राष्ट्र की उन्नति के लिए पुत्रियों को शिक्षित बनाएं। प्राचीन काल से आज तक भारत की प्रगति में मातृ शक्ति का महत्वपूर्ण योगदान है। शिक्षित और संस्कारित बेटियां देश की अमूल्य धरोहर हैं। शिक्षा बढ़ेगी, तभी समृद्धि आएगी। सामाजिक परिवर्तन, सुरक्षा, विकास और सशक्तिकरण का आधार शिक्षा ही है। समाज में फैली कुरीतियों, कुप्रथाओं और नकारात्मक बातों के विरुद्ध आवाज उठाने की शक्ति हमें शिक्षा से ही मिलती है। स्वामी ने कहा कि समाज में आर्थिक, आध्यात्मिक, सांस्कृतिक, राजनीतिक रूप से पिछड़ों को भी शक्ति संपन्न बनाने का कार्य शिक्षा से ही संभव है। डिप्लोमा इंजीनियर्स क्लब के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरके सिंह एवं जिलाध्यक्ष बीआर शर्मा ने संस्था में एक कमरे का निर्माण कराने की घोषणा की। मेरठ कालेज, मेरठ के पूर्व विधि विभागाध्यक्ष अनुराग सिंह तथा इतिहास की विभागाध्यक्ष अर्चना सिंह ने अपने पूर्वजों की स्मृति में कालेज को एक कमरा दान में दिया। प्रबंधक देवराज पंवार ने कहा कि शिक्षा ऋषि की अधिकतर शिक्षण संस्थाएं ग्रामीण अंचल में स्थापित हैं, वीतराग संत गांव की बेटियों को उच्च शिक्षित बनाना चाहते थे। प्रधानाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि कालेज में 80 असहाय छात्राएं हैं, जिनकी मदद के लिए इंजीनियर्स क्लब का सहयोग अतुल्य है। बीबी गुप्ता, यूसी वर्मा, हुकुम चंद शर्मा, कल्याणकारी इंटर कालेज के प्रधानाचार्य जितेंद्र वर्मा, स्वामी कल्याणदेव डिग्री कालेज के प्राचार्य डा. ब्रज गोपाल शर्मा, कथा व्यास अचल शास्त्री, दीपक मिश्रा आदि मौजूद रहे। शिक्षिका कमलेश, मंजू, मोनिका, राखी व ममता आदि का सहयोग रहा है।

chat bot
आपका साथी