प्रतियोगिता में प्रगति, आयुष, चिराग व राशि की ड्राइंग प्रथम

एंबियंस एकेडमी में आयोजित ड्राइंग प्रतियोगिता।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Feb 2019 08:15 PM (IST) Updated:Sun, 17 Feb 2019 08:15 PM (IST)
प्रतियोगिता में प्रगति, आयुष, चिराग व राशि की ड्राइंग प्रथम
प्रतियोगिता में प्रगति, आयुष, चिराग व राशि की ड्राइंग प्रथम

जानसठ : कस्बे के एंबियंस एकेडमी में आयोजित ड्राइंग प्रतियोगिता में प्रगति, आयुष, चिराग, राशि की ड्राइंग प्रथम रहीं। प्रतियोगिता में बच्चों ने प्रतिभा का परिचय दिया। विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया गया।

स्कूल में आयोजित प्रतियोगिता में 700 बच्चों ने भाग लिया। बच्चों को अलग-अलग थीम देकर प्रतियोगिता कराई गई। कक्षा चार से कक्षा छह तक के बच्चों को पृथ्वी बचाने की थीम दी गई। जिसमें बच्चों ने पृथ्वी को पर्यावरण से बचाने के लिए पेंटिग बनाई। कक्षा सात व आठ के बच्चों को सेव गर्ल के थीम पर पेंटिग बनाई। कुछ बच्चों ने स्टार्टअप इंडिया पर चित्र बनाए। ग्रुप एक में कक्षा छह की प्रगति ¨सह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबकि कक्षा चार की अमृता ने द्वितीय व मन्नू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। ग्रुप दो में कक्षा सात के आयुष ने प्रथम व कक्षा आठ के वंश देशवाल ने द्वितीय व मनीष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पृथ्वी बचाओं प्रतियोगिता में कक्षा छह के चिराग को प्रथम, कक्षा पांच की छवि को द्वितीय व हिना को तृतीय स्थान मिला। बेटी बचाओ प्रतियोगिता में बनाई गई पेंटिग में कक्षा आठ की राशि ने प्रथम, शाहनवी ने द्वितीय व प्रियांजली ने तृत्तीय स्थान प्राप्त किया। स्कूल के प्रबंधक भावेश गुप्ता ने विजेता बच्चों को स्कॉलरशिप दी जाएगी। जबकि बाहर से आने वाले बच्चों को ट्राफी व सर्टीफिकेट देकर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य रितिका महाजन ने बताया कि इस तरह की प्रतियोगिता से बच्चों को बहुत कुछ सीखने को मिलता है।

chat bot
आपका साथी