विवाद बढ़ने पर रामपुरी में नाला निर्माण कार्य रुका

रामपुरी में बनाए जा रहे नाला निर्माण का कार्य रविवार को विरोध के चलते बंद कर दिया गया। निर्माण होने के पक्ष और विपक्ष में लोग आमने-सामने आ गए हैं जिसे देखते हुए अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाया। देर शाम को राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल भी मौके पर पहुंचे।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 13 Jun 2021 11:33 PM (IST) Updated:Sun, 13 Jun 2021 11:33 PM (IST)
विवाद बढ़ने पर रामपुरी में नाला निर्माण कार्य रुका
विवाद बढ़ने पर रामपुरी में नाला निर्माण कार्य रुका

जेएनएन, मुजफ्फरनगर। रामपुरी में बनाए जा रहे नाला निर्माण का कार्य रविवार को विरोध के चलते बंद कर दिया गया। निर्माण होने के पक्ष और विपक्ष में लोग आमने-सामने आ गए हैं, जिसे देखते हुए अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाया। देर शाम को राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल भी मौके पर पहुंचे।

रामपुरी में नाला निर्माण का कार्य चल रहा है। जल निगम की ओर से 380 मीटर नाले का निर्माण होना है, जिस पर रामपुरी के लोग विरोध कर रहे हैं। अभी तक केवल 100 मीटर नाले का निर्माण कार्य ही हो सका है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नाले को दूसरी गलियों से निकाला जाए। इस मामले में एक सप्ताह से विवाद है। शनिवार को कुछ लोगों ने प्रशासन और भाजपा पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए मकान बेचने के पोस्टर लगा दिए थे। हालांकि कुछ ही समय में पोस्टर उतार लिए गए। इससे दूसरे पक्ष के लोगों ने रविवार को विरोध जताया। कहा कि बरसात को देखते हुए नाले का निर्माण जल्द से जल्द होना चाहिए। प्रशासन ने दबाव में कोई निर्णय लिया तो आंदोलन होगा।

दोनों पक्षों को समझाने के लिए देर शाम को राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल मौके पर पहुंचे और जल निगम के अधिकारियों को बुलाया। दोनों पक्षों की रात तक बैठक हुई, लेकिन ठोस निर्णय नहीं निकला।

राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने बताया कि दोनों पक्षों से बातचीत जारी है। समस्या का समाधान निकालने का प्रयास किया जा रहा है।

सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक सिंह ने बताया कि रविवार को नाला निर्माण कार्य बंद रहा। दोनों पक्षों से बातचीत की जा रही है। राज्यमंत्री ने कुछ सुझाव दिए हैं, उन पर भी अमल किया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी