साहित्यकार पुष्पलता को डा. सरोजिनी नायडू अवार्ड

जिले की ख्यातिलब्ध कवियत्री तथा लेखक डा. पुष्पलता अधिवक्ता को डा. सरोजिनी नायडू दि नाइटिगल आफ इंडिया अवार्ड से नवाजा जाएगा। कोविड-19 के चलते अवार्ड वितरण समारोह आनलाइन आयोजित किया जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 22 Sep 2021 11:45 PM (IST) Updated:Wed, 22 Sep 2021 11:45 PM (IST)
साहित्यकार पुष्पलता को डा. सरोजिनी नायडू अवार्ड
साहित्यकार पुष्पलता को डा. सरोजिनी नायडू अवार्ड

जेएनएन, मुजफ्फरनगर। जिले की ख्यातिलब्ध कवियत्री तथा लेखक डा. पुष्पलता अधिवक्ता को डा. सरोजिनी नायडू दि नाइटिगल आफ इंडिया अवार्ड से नवाजा जाएगा। कोविड-19 के चलते अवार्ड वितरण समारोह आनलाइन आयोजित किया जाएगा। डा. पुष्पलता को यह सम्मान साहित्य क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाने पर दिया जा रहा है। इंटरनेशनल चेंबर आफ मीडिया एंड एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एवं एशियन एकेडमी आफ आ‌र्ट्स के तत्वावधान में यह कार्यक्रम 24 सितंबर को आनलाइन आयोजित किया जाएगा। सातवी ग्लोबल लिट्रेरी फेस्टिवल नोएडा के अध्यक्ष संदीप मारवाह ने बताया कि महान स्वतंत्रता सेनानी तथा कवियत्री डा. सरोजिनी नायडू के नाम से उन महिलाओं को यह अवार्ड दिया जाता है जिन्होंने साहित्य तथा अन्य क्षेत्र में देश का नाम रोशन किया हो। उन्होंने बताया कि डा. पुष्पलता अधिवक्ता का लेखन सराहनीय है। हिदी भाषा पर उनकी पकड़ तथा लेखन शैली वास्तव में सराहनीय है। जेल पुलिस चौकी के सुंदरीकरण का उद्घाटन

जेएनएन, मुजफ्फरनगर। जिला कारागार पर नई मंडी कोतवाली क्षेत्र की जेल चौकी का नवीनीकरण व सुंदरीकरण का उद्घाटन एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय व जेल अधीक्षक सीताराम शर्मा ने फीता काटकर किया। चौकी बनने से सभी सुविधाएं पुलिसकर्मियों को मिल गई है। नई मंडी कोतवाल अनिल कपरवान व चौकी इंचार्ज ज्ञानेंद्र समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

सुरेंद्र जैन की पुण्य स्मृति में करेंगे रक्तदान

जेएनएन, मुजफ्फरनगर। श्रीकुंद-कुंद जैन इंटर कालेज- खतौली में 24 सितंबर को सुरेंद्र जैन की पुण्य स्मृति में रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। कालेज के प्रधानाचार्य अनुराग जैन ने प्रेसवार्ता में बताया कि सुरेंद्र जैन बैंकिग ट्रेड यूनियन लीडर, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष व श्रीकुंद-कुंद जैन एजुकेशन एसोसिएशन अध्यक्ष रहे। रक्तदान शिविर जिला चिकित्सालय की देखरेख में प्रात: 10 बजे से प्रारंभ होगा।

chat bot
आपका साथी