विकास कार्य और कानून व्यवस्था प्राथमिकता: सीबी सिंह

मुजफ्फरनगर जेएनएन। दो साल जनपद में रहीं डीएम सेल्वा कुमारी जे. का अलीगढ़ तबादला हो गया है

By JagranEdited By: Publish:Tue, 27 Jul 2021 12:01 AM (IST) Updated:Tue, 27 Jul 2021 12:01 AM (IST)
विकास कार्य और कानून व्यवस्था प्राथमिकता: सीबी सिंह
विकास कार्य और कानून व्यवस्था प्राथमिकता: सीबी सिंह

मुजफ्फरनगर, जेएनएन। दो साल जनपद में रहीं डीएम सेल्वा कुमारी जे. का अलीगढ़ तबादला हो गया है, जबकि अलीगढ़ के डीएम चंद्र भूषण सिंह को जिले की कमान मिली है। नवनियुक्त डीएम चंद्रभूषण सिंह ने अभी चार्ज नहीं लिया है। दैनिक जागरण से बातचीत करते हुए नवनियुक्त डीएम चंद्रभूषण सिंह बताया कि विकास कार्यों के साथ ही कानून व्यवस्था को दुरुस्त करना प्राथमिकता में रहेगा। भ्रष्टाचार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा।

16 जुलाई 2019 को सेल्वा कुमारी जे. ने बतौर डीएम जनपद की कमान संभाली थी। दो साल से वह कभी सख्त को कभी नरम दिखीं। शुरूआत में अधीनस्थ अधिकारियों पर खूब सख्ती दिखाई। साउथ इंडियन होने के चलते फरियादियों की स्थानीय बोलचाल को लेकर भी वह परेशानी हुईं, लेकिन धीरे-धीरे जनपद की नब्ज पकड़ी गई। शुरुआत में भाकियू के साथ टकराव हुआ, लेकिन बाद में स्थिति सामान्य हो गई। कई दिनों से उनके तबादले की बात चल रही थी। रविवार देर रात को उनका तबादला अलीगढ़ जनपद के लिए हुआ है। वहीं अलीगढ़ के डीएम चंद्र भूषण सिंह अब जनपद के डीएम होंगे। वर्ष 2000-2001 में वह शामली के एसडीएम रहे हैं। शामली तब मुजफ्फरनगर जनपद का हिस्सा हुआ करता था। नव नियुक्त जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह ने फोन पर दैनिक जागरण से बातचीत करते हुए बताया कि जनपद की भौगोलिक स्थिति से भलीभांति वाकिफ हैं। विकास कार्य और सुशासन उनकी प्राथमिकता में रहेंगे। कानून व्यवस्था पर भी फोकस रहेगा। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप विभागीय कामकाज को गति देने का प्रयास रहेगा। फरियादियों की समस्या सुनने के साथ ही उनका निदान भी प्रमुखता से कराया जाएगा। पहले दिन से ही भ्रष्टाचार को लेकर अधीनस्थों को हिदायत रहेगा। किसी भी स्तर पर हेराफेरी बर्दाश्त नहीं होगी। कार्य में पारदर्शिता लाई जाएगी।

chat bot
आपका साथी