आत्मा की बैठक में डीएम ने की कार्यो की समीक्षा

कृषि तकनीकी प्रबंध अभिकरण (आत्मा) अधिशासी निकाय की बैठक कलक्ट्रेट स्थित लोकवाणी सभागार में डीएम चन्द्रभूषण सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। डीएम ने निर्देश दिये कि सभी कार्य गुणवत्तापूर्ण ढंग से कराए जाएं।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 14 Sep 2021 12:00 AM (IST) Updated:Tue, 14 Sep 2021 12:00 AM (IST)
आत्मा की बैठक में डीएम ने की कार्यो की समीक्षा
आत्मा की बैठक में डीएम ने की कार्यो की समीक्षा

मुजफ्फरनगर, जेएनएन। कृषि तकनीकी प्रबंध अभिकरण (आत्मा) अधिशासी निकाय की बैठक कलक्ट्रेट स्थित लोकवाणी सभागार में डीएम चन्द्रभूषण सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। डीएम ने निर्देश दिये कि सभी कार्य गुणवत्तापूर्ण ढंग से कराए जाएं।

बैठक में परियोजना निदेशक/उप कृषि निदेशक आरपी चौधरी ने बोर्ड के समक्ष वर्ष 2020 में आल्हा योजनांर्तगत कराए गए कार्यो का विवरण दिया। बताया कि कोविड-19 महामारी के नियमों का पालन करते हुए कार्यक्रमों का आयोजन किया। हालांकि प्रदेश के बाहर के कृषकों का प्रशिक्षण कोविड-19 के कारण संस्थानों की ओर से अनुमति नहीं दी गई। जिस कारण प्रदेश से बाहर के प्रशिक्षण नहीं हो सके। वर्ष 2021 में कृषि तथा कृषि के सहयोगी विभागों यथा उद्यान, पशुपालन, गन्ना, मत्स्य डेयरी आदि विभागों को आवंटित लक्ष्यों का प्रस्तुतीकरण किया गया। सदन ने जिसका अनुमोदन किया। इसके साथ-साथ सहयोगी कृषक जिसे प्रति दो ग्राम पर एक का चयन ग्राम पंचायतों के सहयोग से किया गया। 292 सहयोगी कृषकों का अनुमोदन भी किया। बैठक में डीएम ने निर्देश दिये कि सभी कार्य गुणवत्तापूर्ण रूप से कराया जाए ताकि कार्य कृषक उपयोगी हो सके। प्रगतिशील कृषक सदस्य अरविन्द मलिक निवासी बधाई कला ने गन्ने के साथ सहफसली खेती रई/सरसों, चना, मसूर के बीजों की समय से उपलब्धता की मांग रखी। जिस पर बताया गया कि सरसो का बीज प्राप्त हो गया। शेष बीजों की व्यवस्था भी कर ली जायेगी।

बैठक में कृषि रक्षा अधिकारी, भूमि संरक्षण अधिकारी, जिला गन्ना अधिकारी, कृषि वैज्ञानिक, कृषि विज्ञान केंद्र बघरा, मत्स्य अधिकारी, जिला विकास प्रबंधक नाबार्ड, मंडी तथा उद्यान अधिकारी के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी