डीएम ने किया स्ट्रांग रूम का निरीक्षण

खतौली में डीएम सेल्वा कुमारी जे. ने शनिवार को नवीन मंडी में मतगणना स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था को परखा। अधिकारियों को स्ट्रांग रूम की कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Apr 2021 11:06 PM (IST) Updated:Sat, 24 Apr 2021 11:06 PM (IST)
डीएम ने किया स्ट्रांग रूम का निरीक्षण
डीएम ने किया स्ट्रांग रूम का निरीक्षण

मुजफ्फरनगर, जेएनएन। खतौली में डीएम सेल्वा कुमारी जे. ने शनिवार को नवीन मंडी में मतगणना स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था को परखा। अधिकारियों को स्ट्रांग रूम की कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए।

प्रशासन ने इस बार नवीन मंडी स्थल में स्ट्रांग रूम बनाया है। जहां पुलिसकर्मी 24 घंटे स्ट्रांग रूम की निगरानी कर रहे हैं। शनिवार को डीएम सेल्वा कुमारी जे. ने नवीन मंडी स्थल पहुंचकर स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। यहां सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के साथ ही अधिकारियों से मतगणना की तैयारी के संबंध में जानकारी ली। खतौली तहसील क्षेत्र में 84 ग्राम पंचायतों में प्रधान के साथ ही 138 बीडीसी सदस्यों के पदों के लिए मतदान किया गया था। इन सभी का भाग्य मतपेटियों में बंद है। दो मई को मंडी परिसर में ही मतगणना की जाएगी। डीएम ने मतगणना संबंधी सभी तैयारियों को पूर्ण कर अधिकारियों कर्मचारियों की ड्यूटी निर्धारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कोरोना क‌र्फ्यू को पूर्ण रुप से लागू कराने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। एसडीएम से क्षेत्र में निरीक्षण करने के साथ क‌र्फ्यू के दौरान आवश्यक वस्तुओं की रोक नहीं रहनी चाहिए। वहीं पुलिस को मास्क की जांच पड़ताल के अभियान चलाने को कहा है। नगर पालिका प्रशासन को भी सैनिटाइजेशन अभियान निरंतर जारी रखने के निर्देश दिए।

बाजार रहे बंद, सड़कें रहीं सुनसान

चरथावल में कोरोना19 महामारी से संक्रमित मरीजों की संख्या दिन-प्रतिदिन तेजी से बढ़ती जा रही हैं। कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए योगी सरकार ने शुक्रवार की रात आठ बजे से सोमवार की सुबह सात बजे तक क‌र्फ्यू लगाने का आदेश जारी किया था। थाना प्रभारी एमपी सिंह क‌र्फ्यू का पालन कराने के लिए लगातार पुलिस टीम के साथ गश्त करते रहे। बाजार सहित सभी मुख्य मार्गो पर शनिवार को सन्नाटा पसरा रहा। चौराहों पर तैनात पुलिस पिकेट ने क‌र्फ्यू व मास्क का सख्ती से पालन कराया।

chat bot
आपका साथी