ढिढावली में दिव्यांग की डंडा मारकर हत्या

तितावी के ढिढावली गांव निवासी युवक की डंडों से पीटकर हत्या कर दी गई। स्वजन ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हत्यारोपित के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Oct 2021 11:15 PM (IST) Updated:Tue, 19 Oct 2021 11:15 PM (IST)
ढिढावली में दिव्यांग की डंडा मारकर हत्या
ढिढावली में दिव्यांग की डंडा मारकर हत्या

जेएनएन, मुजफ्फरनगर। तितावी के ढिढावली गांव निवासी युवक की डंडों से पीटकर हत्या कर दी गई। स्वजन ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हत्यारोपित के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

गांव ढिढावली निवासी 38 वर्षीय राजेंद्र कश्यप पुत्र ब्रह्मा सिंह दोनों पैरों से दिव्यांग थे। सोमवार शाम एक विवाद के दौरान सिर में ठंडा लगने से गंभीर घायल हो गए थे। वह शिकायत लेकर शाम को थाने गए थे। स्वजन का आरोप है पुलिस ने सुनवाई नहीं की, लिहाजा वह अपनी ट्राई साइकिल से घर लौट रहे थे। सोमवार रात घर पहुंचने से पहले ही स्थानीय बस अड्डे पर उनकी मौत हो गई।

स्वजन ने मुकदमा दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि राजेंद्र को उसके पड़ोसी सतीश पुत्र किरण पाल ने सिर में डंडा मारकर घायल किया था। पुलिस ने सतीश के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। इनका कहना है..

राजेंद्र कश्यप ने हत्यारोपित सतीश से उसके परिवार के बारे में कुछ गलतबयानी की थी। इससे गुस्साए सतीश ने उसके सिर में डंडा मारा था। घायल अवस्था में वह गांव में एक कोल्हू पर गया था और उपचार के लिए पैसे लेकर आया था। वहां से लौटते समय उसकी मौत हो गई। हत्यारोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

-मुकेश सोलंकी, थानाध्यक्ष

आरोपितों को गिरफ्तार नहीं कर रही पुलिस

जेएनएन, मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के कूकड़ा गांव निवासी सूक्ष्मदास ने एसएसपी कार्यालय में प्रार्थना-पत्र देते हुए बताया कि उसकी बहन प्रेमवती की शादी वर्ष 2009 में ब्रह्मपुरी निवासी अरविद के साथ हुई थी। शादी के बाद ही ससुराल वाले उसे अतिरिक्त दहेज की मांग करते हुए प्रताड़ित कर रहे थे। बीती 29 सितंबर को प्रेमवती की मौत हो गई थी। उसने सिविल लाइन थाने में अरविद और अन्य ससुराल वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप है कि सिविल लाइन पुलिस ने अरविद को थाने से छोड़ दिया था। अब आरोपितों की गिरफ्तारी न होने पर वह मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहे हैं। पीड़ित ने आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग की है।

chat bot
आपका साथी