भाजपा सरकार में कसा अपराधियों पर शिकंजा : डा. बालियान

मंसूरपुर के गांव दूधाहेड़ी में सांसद निधि से श्मशान घाट के सुंदरीकरण एवं निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। इसमें केंद्रीय राज्यमंत्री डा. संजीव बालियान ने कहा कि भाजपा सरकार में विकास हुआ है जबकि अपराधियों पर कड़ा शिकंजा कसा गया। पूर्ववर्ती सरकारों में योजनाएं केवल कागजों पर होती थी लेकिन भाजपा की प्रत्येक योजना का आम जनता को लाभ मिला है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Jul 2021 11:44 PM (IST) Updated:Sat, 31 Jul 2021 11:44 PM (IST)
भाजपा सरकार में कसा अपराधियों पर शिकंजा : डा. बालियान
भाजपा सरकार में कसा अपराधियों पर शिकंजा : डा. बालियान

मुजफ्फरनगर, जेएनएन। मंसूरपुर के गांव दूधाहेड़ी में सांसद निधि से श्मशान घाट के सुंदरीकरण एवं निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। इसमें केंद्रीय राज्यमंत्री डा. संजीव बालियान ने कहा कि भाजपा सरकार में विकास हुआ है, जबकि अपराधियों पर कड़ा शिकंजा कसा गया। पूर्ववर्ती सरकारों में योजनाएं केवल कागजों पर होती थी, लेकिन भाजपा की प्रत्येक योजना का आम जनता को लाभ मिला है।

शनिवार को केंद्रीय राज्यमंत्री डा. संजीव बालियान ने गांव दूधाहेडी में अपनी सासंद निधि से 25 लाख की लागत से श्मशान घाट में होने वाले सुंदरीकरण और निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इस दौरान क्षेत्रीय विधायक विक्रम सैनी भी साथ रहे। केंद्रीय राज्यमंत्री डा. बालियान ने केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि अपराधियों पर नकेल कसने से प्रदेश में भयमुक्त माहौल है। बहू-बेटियां खुद को पूरी तरह सुरक्षित महसूस कर रही हैं। देश में तेजी से विकास कार्य चल रहे हैं। भाजपा सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का हर पात्र को लाभ मिला है। विशिष्ठ अतिथि विधायक विक्रम सैनी ने कहा कि भाजपा सरकार विकास कार्यो के साथ-साथ युवाओं और बेरोजगारों को तेजी से रोजगार दे रही है। इससे पूर्व मंत्री समाजसेवी संजीव राठी के आवास पर पहुंचे, जहां ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी, मंडल अध्यक्ष मनोज राठी, विकास बालियान, विनय राठी सन्नी, ग्राम प्रधान अशोक राठी, राजेन्द्र सिंह, पूर्व प्रधान अजय राठी, प्रेमपाल, नंदकिशोर पांचाल, बब्बू राठी आदि मौजूद रहे।

सैन समाज ने नवनियुक्त भाजपा मंडल अध्यक्ष को सम्मानित किया

संवाद सूत्र, मीरापुर: भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष को सैन समाज के लोगों ने उनके आवास पर पहुंचकर अभिनंदन पत्र देकर सम्मानित कर बधाई दी।

शनिवार को मीरापुर में सैन समाज के लोगों ने भाजपा के मीरापुर मंडल अध्यक्ष सचिन ठाकुर के आवास पर पहुंचकर उन्हें बधाई दी। साथ ही समाज की ओर से उन्हें एक अभिनंदन पत्र सौंपा। नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष ने समाज के लोगों द्वारा किए गए सम्मान पर उनका आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी हैं। वह उसे पूरी ईमानदारी से निभाएंगे। इस दौरान मुख्य रूप से कुलदीप राज, गौरव कुमार, प्रवीन कुमार, डा मनोज भद्रकाशी, जितेन्द्र कुमार, सुशील कुमार, संजय सनातनी व सुरेश आर्य आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी