पुलिस की सख्ती के बाद भी नहीं मान रहे लोग

पुलिस की तमाम सख्ती और नसीहत के बाद भी लोग अपने घरों में नहीं ठहर रहे हैं। स्थिति यह है कि शहर के बाजार बंद होने के बाद भी सड़कों पर वाहन दौड़ रहे हैं। पुलिस भी जमकर चालान काट रही है बावजूद इसके लोग सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 22 May 2021 11:24 PM (IST) Updated:Sat, 22 May 2021 11:24 PM (IST)
पुलिस की सख्ती के बाद भी नहीं मान रहे लोग
पुलिस की सख्ती के बाद भी नहीं मान रहे लोग

जेएनएन, मुजफ्फरनगर। पुलिस की तमाम सख्ती और नसीहत के बाद भी लोग अपने घरों में नहीं ठहर रहे हैं। स्थिति यह है कि शहर के बाजार बंद होने के बाद भी सड़कों पर वाहन दौड़ रहे हैं। पुलिस भी जमकर चालान काट रही है, बावजूद इसके लोग सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं।

कोरोना संक्रमण रोकने के लिए जिले में लाकडाउन लगा है। कोरोना की चेन तोड़ने के लिए लगातार लाकडाउन की अवधि बढ़ाई जा रही है। लाकडाउन लगने के बाद भी लोग अपने घरों में नहीं ठहर रहे हैं। सड़कों पर पूरा दिन वाहनों की आवाजाही लगी हुई है। बाजार की निर्धारित अवधि के बाद भी लोग सड़कों पर निकल रहे हैं। पुलिस भी लगातार सख्ती कर रही है, लेकिन लोग सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं। शनिवार को शहर के महावीर चौक, प्रकाश चौक, शिव चौक, नावल्टी चौक, मालवीय चौक, अस्पताल तिराहा, विश्वकर्मा चौक, हनुमान मंदिर व शामली रोड पर पुलिस तैनात रही। पुलिस ने सड़क पर आने-जाने वालों से घर से निकलने का कारण पूछा तो ज्यादातर ने मेडिकल इमरजेंसी का हवाला दिया। हालांकि बिना कारण के घर से निकलने वालों को पुलिस ने नहीं बख्शा और उनके चालान किए। आलाधिकारियों ने पुलिसकर्मियों को बिना वजह घर से निकलने वालों के खिलाफ सख्ती और चालान काटने के आदेश दिए हैं। शनिवार को शहर कोतवाली, नई मंडी कोतवाली, थाना सिविल लाइन पुलिस ने जमकर चालान काटे। इसके अलावा देहात क्षेत्र में भी लाकडाउन का उल्लंघन करने वालों के चालान किए गए। गर्मी में सड़क पर पसरा सन्नाटा

जेएनएन, मुजफ्फरनगर। खतौली में शनिवार को निकली चिलचिलाती धूप में लोगों ने घरों से बाहर निकलने से परहेज किया। सुबह चहल-पहल के बाद दोपहर को बाजार और सड़क सूने हो गए और सन्नाटा पसर गया और सड़कों पर नाममात्र की ही आवाजाही दिखाई दी। पुलिस गश्त कर लाकडाउन का पालन कराती रही।

सुबह लोगों ने खाद्य वस्तुओं की और अन्य जरूरी सामान की खरीदारी की। जैसे-जैसे धूप की तपिश बढ़ी, लोगों अपने घरों को लौटने लगे। दोपहर 12 बजे तक सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। लोग धूप के चलते घरों से नहीं निकले। चिकित्सकों को दिखाने और आवश्यक कार्य से जाने वाले ही सड़क पर नजर आए। तहसील, नगरपालिका परिषद, पूर्ति विभाग, सब रजिस्ट्रार, बिजलीघर, विकास प्राधिकरण कार्यालय और अन्य सरकारी दफ्तर दिनभर सूने रहे।

chat bot
आपका साथी