गैस और पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों के विरोध में प्रदर्शन

बढ़ती महंगाई के विरोध में गुरुवार को जिला कांग्रेस कमेटी के बैनर तले कांग्रेस के स्थानीय पदाधिकारियों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। उन्होंने रसोई गैस पेट्रोल-डीजल के बढ़ते रेट नियंत्रण में करने की मांग को लेकर राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। इसमें उन्होंने प्रदेश में बढ़ते अपराध पर भी लगाम लगाने की मांग की है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 04 Mar 2021 11:51 PM (IST) Updated:Thu, 04 Mar 2021 11:51 PM (IST)
गैस और पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों के विरोध में प्रदर्शन
गैस और पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों के विरोध में प्रदर्शन

मुजफ्फरनगर, जागरण टीम। बढ़ती महंगाई के विरोध में गुरुवार को जिला कांग्रेस कमेटी के बैनर तले कांग्रेस के स्थानीय पदाधिकारियों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। उन्होंने रसोई गैस, पेट्रोल-डीजल के बढ़ते रेट नियंत्रण में करने की मांग को लेकर राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। इसमें उन्होंने प्रदेश में बढ़ते अपराध पर भी लगाम लगाने की मांग की है।

जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष सुबोध शर्मा के नेतृत्व में गुरुवार को कांग्रेसी डीएम कार्यालय पर पहुंचे। उन्होंने जन समस्याओं के विरोध में वहां प्रदर्शन किया। इसके बाद एडीएम प्रशासन अमित सिंह से मिलकर उन्हें एक ज्ञापन राज्यपाल के नाम सौंपा गया। इसमें कहा गया कि उत्तर प्रदेश में आपराधिक घटनाएं बढ़ रही है, जिसका एक कारण बढ़ती महंगाई है। इस दौरान अवगत कराया गया कि प्रदेश के साथ पूरे देश में गैस सिलेंडर व पेट्रोल-डीजल के दामों में आग लगी हुई है, जो महंगाई लोगों पर भारी पड़ रही है। युवा बेरोजगारी और किसान विभिन्न समस्याओं से जूझ रहे हैं। राज्यपाल से सभी समस्याओं के निस्तारण की मांग की गई। ज्ञापन देने वालों में सुबोध शर्मा के साथ नगर अध्यक्ष जुनैद रऊफ, अशोक वर्मा, नीलम गौतम, सतीश शर्मा, योगेश, जावेद, विनित, जयपाल, राजवती आदि मौजूद रहे। सपा कार्यकर्ताओं ने महंगाई के विरोध में किया प्रदर्शन

संवाद सूत्र, पुरकाजी : पूर्व विधायक अनिल कुमार को नेतृत्व में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गैस सिलेंडर लेकर महंगाई के विरोध में थाने पर प्रदर्शन किया। साथ ही व्यापारी उत्पीड़न के खिलाफ अपनी मांगों का ज्ञापन पुलिस को सौंपा।

कस्बे में गुरुवार को समाजवादी पार्टी व्यापार सभा के बैनर तले पूर्व मंत्री उमा किरण, व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष राहुल वर्मा गैस सिलेंडर व महंगाई के विरोध में लिखे स्लोगन लेकर कार्यकर्ताओं संग पुराने हाईवे पर पहुंचे। सपा कार्यकर्ता महंगाई के विरोध में खादर तिराहे से सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए थाना परिसर पहुंचे। पूर्व मंत्री उमा किरण ने कहा कि बढ़ती महंगाई से सब परेशान हैं। गरीब जनता को महंगाई से बचाने के लिए सपा सरकार को लाना जरूरी है। पूर्व विधायक अनिल कुमार ने कहा कि पेट्रोल व डीजल के रेट आसमान छू रहे हैं। बेरोजगारी बढ़ रही है। भाजपा राज में किसान से लेकर मजदूर तक सभी परेशान हैं। अल्पसंख्यक सभा जिलाध्यक्ष नूरहसन सलमानी, पिछड़ा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष सतीश गुर्जर, इरशाद, अफजाल अहमद, मुर्तजा हैदर, सुलेमान, शहजाद तुर्क, आशू मलिक, विक्रांत सिंह, नौशाद फरीदी, अब्दुल सलाम, कारी मुकीम आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी