बेटी ने दी पिता को मुखाग्नि

मुजफ्फरनगर : आर्मी में तैनात इंजीनियर का हृदयगति रुकने से निधन हो गया। शव का नई मंडी श्मशान

By JagranEdited By: Publish:Tue, 22 Jan 2019 10:19 PM (IST) Updated:Tue, 22 Jan 2019 10:19 PM (IST)
बेटी ने दी पिता को मुखाग्नि
बेटी ने दी पिता को मुखाग्नि

मुजफ्फरनगर : आर्मी में तैनात इंजीनियर का हृदयगति रुकने से निधन हो गया। शव का नई मंडी श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। विदेश में रह रहे बेटे के तत्काल न पहुंच पाने के कारण बेटी ने पिता को मुखाग्नि दी।

भाजपा महिला मोर्चा की क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अमिता चौधरी के पति संजीव कुमार आर्मी की इंजीनिय¨रग कोर में बतौर असिस्टेंट इंजीनियर रुड़की में तैनात थे। वह काफी समय से बीमार चल रहे थे। सोमवार देर रात हृदयगति रुकने से उनका निधन हो गया। उनका बेटा कनाडा में नौकरी करता है, जबकि बेटी डॉ. श्रेया चिकित्सक हैं।

जानकारी मिलते ही लालबाग स्थित उनके आवास पर भीड़ जुट गई। बेटी श्रेया ने पिता को मुखाग्नि दी। इस दौरान पूर्व सांसद सोहनवीर ¨सह, पूर्व मंत्री सुधीर बालियान, सुखदर्शन ¨सह बेदी, यशपाल पंवार, सुधीर सैनी, अशोक कंसल, कृष्ण कुमार, राजीव गर्ग, देवव्रत त्यागी और शोभित आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी