नियम क्या हैं..यह जनता नहीं जानती

कोरोना के मरीज लगातार बढ़ रहे है जिस कारण पुलिस और प्रशासन की कसरत भी अधिक हो रही है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 03 Aug 2020 11:49 PM (IST) Updated:Mon, 03 Aug 2020 11:49 PM (IST)
नियम क्या हैं..यह जनता नहीं जानती
नियम क्या हैं..यह जनता नहीं जानती

मुजफ्फरनगर, जेएनएन। कोरोना के मरीज लगातार बढ़ रहे है, जिस कारण पुलिस और प्रशासन की कसरत भी अधिक हो रही है। बाजार में आने वाले लोग नियम-कायदों की खुलकर धज्जियां उड़ा रहे है। मास्क तो छोड़िए लोग शारीरिक दूरी पालन तक नहीं हो रहा है। सड़कों, मुख्य भीड़ वाले क्षेत्रों में पुलिस बल तैनात है।

शनिवार और रविवार को पूर्ण लॉकडाउन रहता है। रविवार को मिठाइयों की दुकान खोलने की अनुमति रही। दो दिनों तक सामान्य रूप से बाजार बंद रहा है। सोमवार को रक्षा बंधन पर्व के साथ बाजार में दुकानों के भी ताले खुल गए। शहर के भगत सिंह रोड, शिव चौक, प्रकाश चौक, झांसी रानी पार्क, नई मंडी क्षेत्र के बाजारों के साथ रूड़की रोड आदि पर पूर्ण रूप से बाजार खुल गए। यहां भीड़ का ऐसा नजारा दिखा कि कोई पिकनिक स्पॉट खुले हो। दुकानों पर सैनिटाइजर की व्यवस्था भी जांचने वाले दूर तक नहीं रहे है। ग्राहक और दुकानदार ने भी मास्क का प्रयोग करने से गुरेज किया। भीड़ में शारीरिक दूरी के नियम का दम टूट गया। मिठाइयों, खील-बतासे आदि खरीदने के लिए लोग आतुर रहे। इसके साथ ही गिफ्ट सेंटरों पर चॉकलेट, टेडी बीयर, साड़ी, हैयर स्टाइल के उत्पादों की बिक्री खूब हुई है।

पुलिस तैनात रहा, पर बात कौन माने?

प्रमुख बाजारों में पुलिस बल भी तैनात रहा, लेकिन बिना मास्क के घूम रहे लोगों को फटकार लगाने में चूकती रही। बाजार में खरीदारी को आया हर दूसरा आदमी बिना मास्क के घूमता दिखा है। कपड़ों और मिठाइयों की दुकानों पर शरीरिक दूरी का पालन नहीं हो सका है। महिला सिपाहियों ने थोड़ा प्रयास जरूर किया, लेकिन लोगों ने नियमों काो लेक अधिक तवज्जो नहीं दी।

दुकानों से उखड़ चेतावनी, संदेश

नगर पालिका और प्रशासन ने दुकानों पर कोरोना से बचाव, जागरूकता आदि के संदेश के साथ नियमों का पालन नहीं करने पर चेतावनी लिखे स्लोगन, संदेश लगवाए गए थे। बाजार में यह संदेश, स्लोगन अधिकांश दुकानों से गायब हो गया है। बिना मास्क के सामान नहीं देने, सैनिटाइजेशन का प्रयोग आदि के लिए जागरूकता लानी थी, लेकिन यह योजना दम तोड़ गई।

chat bot
आपका साथी