मुठभेड़ में 25 हजारी बदमाश घायल

छपार-खुड्डा मार्ग स्थित रजवाहे के पास पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उसका एक साथी भाग गया। घायल बदमाश मीनू त्यागी गैंग का शार्प शूटर है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 12 Aug 2020 11:45 PM (IST) Updated:Wed, 12 Aug 2020 11:45 PM (IST)
मुठभेड़ में 25 हजारी बदमाश घायल
मुठभेड़ में 25 हजारी बदमाश घायल

मुजफ्फरनगर, जेएनएन। छपार-खुड्डा मार्ग स्थित रजवाहे के पास पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उसका एक साथी भाग गया। घायल बदमाश मीनू त्यागी गैंग का शार्प शूटर है।

प्रभारी निरीक्षक पवन शर्मा ने बताया कि बुधवार शाम हाईवे स्थित निर्माणाधीन टोल प्लाजा के पास पुलिस चेकिंग कर रही थी। तभी बरला की और से बाइक सवार दो बदमाशों को रुकने का इशारा किया तो वे भागने लगे। पीछा कर दोनों बदमाशों को खुड्डा रजवाहे के पास घेर लिया। पुलिस से घिरा देखकर बदमाशों ने फायरिग कर दी। बताया कि जवाबी फायरिग में पैर में गोली लगने से विनोद उर्फ काला कुतुबपुर गांव थाना छपार घायल हो गया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश विनोद मुजफ्फरनगर कोतवाली से रंगदारी के मामले में वांछित चल रहा था। वह मीनू त्यागी गैंग का शार्प शूटर है और उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार का इनाम था। पुलिस को उसके पास से स्पलेंडर बाइक, एक तमंचा 315 बोर मिला है। विनोद पर जनपद के विभिन्न थानों में हत्या, रंगदारी, आ‌र्म्स एक्ट, चोरी आदि के डेढ़ से दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। आरोपित थाना छपार का हिस्ट्रीशीटर और टॉप-10 की सूची में भी शामिल है।

chat bot
आपका साथी