दरिदों का शिकार न बने बेटियां, होना होगा जागरूक

जनपद में मासूम बेटियों को कुंठित मानसिकता वाले दरिदे अपना शिकार बना रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 05 Aug 2021 11:46 PM (IST) Updated:Thu, 05 Aug 2021 11:46 PM (IST)
दरिदों का शिकार न बने बेटियां, होना होगा जागरूक
दरिदों का शिकार न बने बेटियां, होना होगा जागरूक

मुजफ्फरनगर, जेएनएन। जनपद में मासूम बेटियों को कुंठित मानसिकता वाले दरिदे अपना शिकार बना रहे हैं। हाल ही में चरथावल थानाक्षेत्र के दो स्थानों, पुरकाजी, तितावी, खतौली, फुगाना थानाक्षेत्र में किशोरियों और मासूम बच्चियों के साथ दुष्कर्म की घटनाएं सामने आई हैं। आरोपित आसपास रहने वाले या फिर जान पहचान वाले हैं। कहीं तमंचे के बल पर आतंकित कर तो कहीं बहलाकर बच्चियों को हैवानियत का शिकार बनाया गया है। दो दिन पूर्व चरथावल क्षेत्र में टॉफी दिलाने के बहाने एक बच्ची के साथ हैवानियत की गई थी। दरिदे सरकार के बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान को पलीता लगाने से बाज नहीं आ रहे हैं।

पुलिस की सख्ती, सलाखों के पीछे आरोपित

चरथावल, फुगाना और खतौली क्षेत्र के उक्त सभी मामलों में सूचना मिलते ही आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने उन्हें जेल की सलाखों के पीछे पहुंचाया है।

दम तोड़ गया अभियान

कुछ दिन पूर्व शासन के निर्देश पर स्कूल-कालेजों में गुड टच और बैड टच के बारे में जानकारी देने के लिए अभियान चलाया गया था। धीरे-धीरे अभियान का दायरा समाप्त होता गया। कोरोना काल में यह अभियान पूरी तरह दम तोड़ गया।

होना होगा जागरूक

ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए अभिभावकों को जागरूक होना होगा। अभिभावक अपने बच्चों पर निगाह रखें कि वह कहां जाते हैं क्या देखते हैं और क्या पढ़ते हैं। अभिभावक समय समय पर अपने बच्चों को अच्छे बुरे की जानकारी देते हुए उनके मन की बात जानने की कोशिश करें।

इन्होंने कहा

ऐसे लोग समाज को कलंकित करने का कार्य करते हैं। यह लोग कुंठित मानसिकता वाले होते हैं और मानसिक रूप से दिवालिया होते हैं। ये नशे के आदी भी होते हैं। ऐसे लोगों से सावधान रहते हुए अभिभावकों को जागरूक होने की जरूरत है।

डा. अमित मलिक, समाजशास्त्री इन्होंने कहा

ऐसे मामलों में पुलिस संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्रवाई करती है। अभिभावकों को जागरूक करने के लिए अभियान चलाया जाएगा। साथ ही थानेदार और चौकी प्रभारियों को भी लोगों को जागरूक करने के लिए आदेशित किया जाएगा।

अभिषेक यादव, एसएसपी

chat bot
आपका साथी