संक्रमण फैलने से रोकने को व्यवस्था कराई जा रही पुख्ता

खतौली में कोविड-19 की दूसरी लहर गांवों तक पहुंच गई है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के बाद कोरोना के रोगियों में बढ़ोत्तरी हुई है। गांवों में कोरोना की रोकथाम के लिए व्यवस्थाओं को पुख्ता किया जा रहा है। सैनिटाइजेशन के साथ सफाई अभियान को गति दी गई है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 07 May 2021 11:24 PM (IST) Updated:Fri, 07 May 2021 11:24 PM (IST)
संक्रमण फैलने से रोकने को व्यवस्था कराई जा रही पुख्ता
संक्रमण फैलने से रोकने को व्यवस्था कराई जा रही पुख्ता

मुजफ्फनगर, जेएनएन। खतौली में कोविड-19 की दूसरी लहर गांवों तक पहुंच गई है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के बाद कोरोना के रोगियों में बढ़ोत्तरी हुई है। गांवों में कोरोना की रोकथाम के लिए व्यवस्थाओं को पुख्ता किया जा रहा है। सैनिटाइजेशन के साथ सफाई अभियान को गति दी गई है। वहीं, आपात स्थिति से निपटने के लिए प्राथमिक विद्यालयों में आइसोलेशन रूम तैयार कराए जा रहे है।

कोरोना का खतरा शहर व देहात में लगातार बढ़ रहा है। कोविड की जांच के बाद जो तस्वीर सामने आ रही है। उससे लोगों के भीतर खौफ अधिक बैठा है। बचाव के लिए टीकाकरण हो रहा है, लेकिन सावधानियों पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। कोरोना के मरीज गांवों में भी होम आइसोलेट किए गए है। देहात क्षेत्रों में चुनाव के बाद हालात बदले है। प्रत्याशियों के समर्थक, स्वजन महामारी की चपेट में आए हैं। गांवों कोविड का बढ़ा तो इसका परिणाम अधिक भयावह हो सकता है। इसके चलते प्रशासन व्यवस्थाओं को मंथने में जुट गया है। गांव में मामूली लक्ष्ण वालों को पूर्ण रूप से अलग किया जाएगा। उन्हें प्राथमिक विद्यालयों में बनाए जा रहे आइसोलेशन रूम में रखा जाएगा। शुक्रवार को शेखपुरा, खतौली ग्रामीण के साथ आसपास के गांवों के प्राथमिक विद्यालयों में आइसोलेशन रूम तैयार किए गए है। ग्राम पंचायत सचिव विजय शेखर ने बताया कि मंसूरपुर, दौलतपुर, अभिपुरा में सैनिटाइजेशन के साथ सफाई अभियान चलाया गया। गांवों के विद्यालयों को आइसोलेशन के रूप में प्रयोग किया जाएगा।

फायर ब्रिगेड ने चलाया सैनिटाइजेशन अभियान

मुजफ्फरनगर: कोरोना से बचाव के लिए जनपद में फायर ब्रिगेड सैनिटाइज अभियान चलाया जा रहा है। शुक्रवार को टीम ने शहर के पुलिस थानों, चौकी और चेकपोस्ट समेत सरकारी और गैर सरकारी भवनों को सैनिटाइज किया।

शुक्रवार को फायर ब्रिगेड की टीम ने शहर कोतवाली, थाना सिविल लाइन, महिला थाना, नई मंडी कोतवाली, शामली बस स्टैंड पुलिस चौकी, आबकारी पुलिस चौकी, रूड़की चुंगी पुलिस चौकी, पुलिस चौकी भोपा रोड, सूजडू पुलिस चौकी, गांधी कालोनी और गांधीनगर पुलिस चौकी, महावीर चौक पुलिस चेकपोस्ट को सैनिटाइज किया। इसके अलावा शहर में सरकारी और गैर सरकारी भवनों को भी सैनिटाइज किया गया। शहर के साथ-साथ फायर ब्रिगेड देहात में भी कोरोना से बचाव के लिए सैनिटाइजेशन अभियान चला रहा है।

chat bot
आपका साथी