719 में कोरोना संक्रमण की पुष्टि, तीन की मौत

कोरोना वायरस का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। रविवार को 719 लोगों में संक्रमण मिला है जबकि तीन लोगों की मृत्यु हुई है। वहीं थोड़ी राहत ये भी है कि उपचार के बाद 1447 लोग स्वस्थ होकर अपनों के बीच पहुंच गए हैं। जिलों में अब तक 202 लोगों की संक्रमण से ग्रस्त होने पर मौत हो चुकी है। अभी 5638 मरीज उपचाराधीन हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 09 May 2021 10:53 PM (IST) Updated:Sun, 09 May 2021 10:53 PM (IST)
719 में कोरोना संक्रमण की पुष्टि, तीन की मौत
719 में कोरोना संक्रमण की पुष्टि, तीन की मौत

जेएनएन, मुजफ्फरनगर। कोरोना वायरस का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। रविवार को 719 लोगों में संक्रमण मिला है, जबकि तीन लोगों की मृत्यु हुई है। वहीं, थोड़ी राहत ये भी है कि उपचार के बाद 1447 लोग स्वस्थ होकर अपनों के बीच पहुंच गए हैं। जिलों में अब तक 202 लोगों की संक्रमण से ग्रस्त होने पर मौत हो चुकी है। अभी 5,638 मरीज उपचाराधीन हैं।

कोरोना संक्रमण तेजी से पैर पसार रहा है। शहर से लेकर देहात में खौफ के साथ मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। संक्रमण से हालात चिताजनक बन गए हैं। सीएमओ डा. एमएस फौजदार ने बताया कि कोरोना से एकमात्र बचाव सावधानियां हैं। शारीरिक दूरी, मास्क के साथ समय-समय पर हाथों को सैनिटाइज किया जाए। खतरनाक वायरस से बचाव के लिए टेली मेडिसिन के लिए रखे गए चिकित्सकों से भी सलाह लेते रहें। रविवार को 719 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके अलावा तीन लोगों की संक्रमण से जूझने के बाद मृत्यु हो गई। लगातार मौत और मरीजों का ग्राफ ऊंचा हो रहा है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि संक्रमण की चाल अभी थमी नहीं है। जिले में अभी विभिन्न अस्पतालों, आइसोलेशन सेंटर, होम आइसोलेशन में 5,638 रोगियों का उपचार किया जा रहा है। रविवार को चिकित्सकीय उपचार की अवधि पूर्ण होने के बाद 1447 लोग स्वस्थ होकर घर लौट गए हैं। इन्हें भी सावधानियां बरतने के निर्देश दिए गए हैं। संक्रमितों की संख्या में बढ़ोतरी, देहात में सतर्कता

जेएनएन, मुजफ्फरनगर। खतौली में कोरोना वायरस महामारी से जिले में संक्रमित लोगों की संख्या में बढ़ोतरी होने से देहात क्षेत्र में भी सतर्कता बढ़ा दी है। गली-मोहल्लों में सैनिटाइजेशन के साथ सफाई व फागिग कराई जा रही है। संक्रमण से बचाव के लिए कीटनाशक दवा का छिड़काव कराया जा रहा है। प्राथमिक विद्यालयों में आइसोलेशन रूम बनवाए गए हैं। आशा और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को आक्सीमीटर व थर्मल स्कैनिग मशीन दी गई है।

कोरोना वायरस संक्रमण का खतरा लगातार बढ़ रहा है। संक्रमितों की संख्या में बढ़ोतरी से देहात में भी सतर्कता बढ़ाई गई है। ग्राम पंचायत सचिवों को एहतियात बरतने के निर्देश दिए गए है। प्राथमिक विद्यालयों में आइसोलेशन रूम तैयार कराए गए है। गांव की गली-मोहल्लों में सैनिटाइजेशन के साथ साफ सफाई व फागिग कराई जा रही है। संक्रमण की रोकथाम को कीटनाशक दवा का छिड़काव हो रहा है। आशा और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को कोरोना संक्रमितों पर ध्यान रखने और उनसे स्वास्थ्य सेवा की जानकारी लेने के निर्देश दिए है। उन्हें आक्सीमीटर व थर्मल स्कैनिग मशीन दी गई है। रविवार को गांव शाहपुर, जोहरा, दूधाहेड़ी, बोपाड़ा, बेगरजपुर आदि गांवों में सैनिटाइजेशन के साथ सफाई अभियान चलाया गया।

chat bot
आपका साथी