छात्राओं को इलेक्ट्रिक स्कूटी और लैपटाप देगी कांग्रेस : अल्वी

कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता राशिद अल्वी ने कहा कि कांग्रेस पूरे जोश के साथ विधानसभा चुनाव में उतरेगी। उनका लक्ष्य भाजपा को जड़ से उखाड़ना है। इस बार पार्टी 40 प्रतिशत महिलाओं को टिकट देगी। मुजफ्फरनगर में भी महिलाओं को आगे आने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। सरकार बनने के बाद छात्राओं को इलेक्ट्रिक स्कूटी और लैपटाप देकर आत्मनिर्भर बनाया जाएगा। पूर्व केंद्रीय मंत्री जफर अली नकवी ने प्रदेश में जीत का दावा करते हुए गन्ना 400 रुपये प्रति कुंतल तथा धान का भाव 2500 रुपये प्रति कुंतल किए जाने की बात कही।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 Oct 2021 11:54 PM (IST) Updated:Mon, 25 Oct 2021 11:54 PM (IST)
छात्राओं को इलेक्ट्रिक स्कूटी और लैपटाप देगी कांग्रेस : अल्वी
छात्राओं को इलेक्ट्रिक स्कूटी और लैपटाप देगी कांग्रेस : अल्वी

जेएनएन, मुजफ्फरनगर। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता राशिद अल्वी ने कहा कि कांग्रेस पूरे जोश के साथ विधानसभा चुनाव में उतरेगी। उनका लक्ष्य भाजपा को जड़ से उखाड़ना है। इस बार पार्टी 40 प्रतिशत महिलाओं को टिकट देगी। मुजफ्फरनगर में भी महिलाओं को आगे आने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। सरकार बनने के बाद छात्राओं को इलेक्ट्रिक स्कूटी और लैपटाप देकर आत्मनिर्भर बनाया जाएगा। पूर्व केंद्रीय मंत्री जफर अली नकवी ने प्रदेश में जीत का दावा करते हुए गन्ना 400 रुपये प्रति कुंतल तथा धान का भाव 2500 रुपये प्रति कुंतल किए जाने की बात कही।

सोमवार को कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा से पूर्व नई मंडी स्थित मेहता क्लब में पार्टी नेता पत्रकारों से मुखातिब थे। इस दौरान राशिद अल्वी ने कहा कि इस बार कांग्रेस की एकजुटता भाजपा को जड़ से उखाड़ देगी। उन्होंने बढ़ती महंगाई पर सरकार पर सवाल उठाए।

इस दौरान राष्ट्रीय सचिव एवं प्रदेश सह प्रभारी धीरज गुर्जर, जिलाध्यक्ष पंडित सुभाष शर्मा, पूर्व प्रदेश सचिव एवं पीसीसी सदस्य राकेश पुंडीर, पूर्व विधायक सोमांश प्रकाश, सतीश शर्मा आदि कांग्रेस नेता मौजूद रहे। नगर अध्यक्ष से बनाई दूरी

राष्ट्रीय नेताओं की पत्रकार वार्ता और प्रतिज्ञा यात्रा से कांग्रेस नगर अध्यक्ष जुनैद रऊफ को दूर रखा गया। उन्हें इस कार्यक्रम की जानकारी नहीं दी गई। जुनैद रऊफ ने पार्टी के कुछ वरिष्ठ नेताओं पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें इस कार्यक्रम की जानकारी दी गई। पहले भी उनके साथ अपमानजनक व्यवहार किया गया। कारण चाहे जो हो लेकिन पदाधिकारी को कार्यक्रम से दूर रखने से पार्टी में गुटबाजी जरूर सामने आने लगी है।

chat bot
आपका साथी