कांग्रेस ने महंगाई भगाओ-भाजपा हटाओ प्रतिज्ञा पदयात्रा निकाली

चरथावल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रविवार को ग्रामीण क्षेत्रों में महंगाई भगाओ भाजपा हटाओ प्रतिज्ञा पदयात्रा निकालकर लोगों को महंगाई के प्रति जागरूक किया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 22 Nov 2021 11:46 PM (IST) Updated:Mon, 22 Nov 2021 11:46 PM (IST)
कांग्रेस ने महंगाई भगाओ-भाजपा हटाओ प्रतिज्ञा पदयात्रा निकाली
कांग्रेस ने महंगाई भगाओ-भाजपा हटाओ प्रतिज्ञा पदयात्रा निकाली

जेएनएन, मुजफ्फरनगर। चरथावल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रविवार को ग्रामीण क्षेत्रों में महंगाई भगाओ, भाजपा हटाओ प्रतिज्ञा पदयात्रा निकालकर लोगों को महंगाई के प्रति जागरूक किया।

जिलाध्यक्ष सुबोध शर्मा के नेतृत्व में सैदनगला, लुहारी खुर्द, रसूलपुर व निरधना आदि गांवों में महंगाई के प्रति लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि भाजपा के शासन में गरीबों का जीवन दूभर हो गया है। केंद्र व प्रदेश की सरकारों ने किसानों, मजदूरों व गरीबों का निवाला छीन कर उद्योगपतियों की जेबें भरी हैं। पेट्रोल, डीजल, खाद, बीज, पानी-बिजली के बिल आसमान छू रहे हैं। आने वाले चुनाव में कांग्रेस ही सरकार बनाएगी। सुबोध शर्मा, आरिफ कुरैशी, नवीन गर्ग, महफूज राणा, गुफरान काजमी व डा. मोहसिन पुंडीर आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

जाति प्रमाण-पत्र बनवाने को धनगर समाज ने दिया धरना

जेएनएन, मुजफ्फरनगर। अखिल भारतीय धनगर समाज महासंघ के तत्वावधान में सोमवार को डीएम कार्यालय धरना-प्रदर्शन किया। धनगर समाज के लोगों ने जाति प्रमाण-पत्र न बनने पर नाराजगी जताई। प्रमाण-पत्र बनवाने की मांग को एक ज्ञापन डीएम को दिय गया। ज्ञापन में धनगर समाज के सदस्यों और पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से अवगत कराया कि धनगर समाज के लोग जाति प्रमाण-पत्र के लिए आवेदन करते हैं, लेकिन तहसील प्रशासन उन्हें यह कहकर टरका देते हैं कि डीएम से कोई आदेश नहीं है। अवगत कराया कि शामली के सभी तहसीलदारों को धनगर जाति के प्रमाण-पत्र बनाने के निर्देश दे दिए गए हैं। इस दौरान संगठन के जिलाध्यक्ष विनोद फौजी, अरविद धनगर व अनिल धनगर आदि मौजूद रहे।

प्रधान ने थाने पर दी तहरीर, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

जेएनएन, मुजफ्फरनगर। रतनपुरी के फुलत गांव में बनाए जा रहे नाले को शरारती तत्वों ने तोड़ दिया। इससे गांव में आक्रोश पनप गया। मामले को लेकर ग्राम प्रधान ने थाने पर तहरीर दी है। नाला निर्माण के विरोध में कुछ ग्रामीणों ने खतौली तहसील में प्रदर्शन किया।

गांव के मुख्य मार्ग पर नाला निर्माण किया जा रहा है। आधा से अधिक निर्माण पूरा हो गया है। रविवार रात शरारती तत्वों ने नाले की दीवार को तोड़ दिया। गांव में कुछ लोग नाले का विरोध कर रहे हैं, जिससे तनाव फैल गया। ग्राम प्रधान हाजी वसीम ने रतनपुरी थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई का आग्रह किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। उधर, सायंकाल फुलत के ग्रामीणों ने खतौली तहसील पहुंचकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि अवैध रूप से नाले का निर्माण किया जा रहा है। ग्रामीणों ने तालाब से अवैध कब्जा हटवाने और नाला निर्माण रुकवाने की मांग की है। एसडीएम जीत सिंह राय ने जांच करवाने का आश्वासन दिया है।

chat bot
आपका साथी