सुजड़ू में चला कांग्रेस का सदस्यता अभियान

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी प्रियंका वाड्रा के निर्देश पर रविवार को कांग्रेस सदस्यता अभियान चलाया गया। सदस्यता अभियान के तीसरे दिन सुजड़ू गांव में कैंप लगाया गया। सदस्यता अभियान का शुभारंभ जिलाध्यक्ष पं सुबोध शर्मा के नेतृत्व में अकील राना ने किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ही एकमात्र विकल्प है जो भाजपा को टक्कर देने में सक्षम है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 28 Nov 2021 10:34 PM (IST) Updated:Sun, 28 Nov 2021 10:34 PM (IST)
सुजड़ू में चला कांग्रेस का सदस्यता अभियान
सुजड़ू में चला कांग्रेस का सदस्यता अभियान

जेएनएन, मुजफ्फरनगर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी प्रियंका वाड्रा के निर्देश पर रविवार को कांग्रेस सदस्यता अभियान चलाया गया। सदस्यता अभियान के तीसरे दिन सुजड़ू गांव में कैंप लगाया गया। सदस्यता अभियान का शुभारंभ जिलाध्यक्ष पं सुबोध शर्मा के नेतृत्व में अकील राना ने किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ही एकमात्र विकल्प है, जो भाजपा को टक्कर देने में सक्षम है। सदस्यता अभियान कैंप के आयोजक और अभियान के जिला अध्यक्ष अकील राना ने कहा कि सब को मिलकर कांग्रेस को मजबूत करना है। इस दौरान गुफरान काजमी, पूर्व मंत्री दीपक कुमार, ब्रजभूषण गर्ग, सतीश शर्मा, युगल किशोर भारती, अरशद सिद्दीकी व असजद एडवोकेट आदि कार्यकर्ता अभियान में शामिल रहे।

भाजपा राष्ट्रवादी, अन्य भाई-भतीजावाद में उलझीं

जेएनएन, मुजफ्फरनगर। पुरकाजी में पूर्व मंत्री वेदराम भाटी ने दो दिन तक गुर्जर बाहुल्य गांवों का दौरा किया। समाज के लोगों से मिलकर सरकार की नीतियों से अवगत कराया तथा लोगों की समस्याओं को सुना। कहा कि देश में केवल भाजपा ही राष्ट्रवादी पार्टी है।

भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष मनोज जोधा ने बताया कि पूर्व मंत्री वेदराम भाटी ने खादर के गुर्जर बाहुल्य गांवों में जाकर समाज के लोगों से मुलाक़ात की। धमात, नूरनगर, मांडला, गोधना, रज्जकल्लापुर आदि गांवों में दो दिन तक घूमकर समाज के •िाम्मेदार व आम लोगों से मुलाक़ात की। भाटी ने सभी को पार्टी की नीतियों व योजनाओं के बारे में बताया। कहा देश में केवल भाजपा ही राष्ट्रवादी पार्टी है। दूसरी पार्टियां भाई-भतीजावाद में उलझी हैं। इस दौरान सोमपाल फ़ौजी, मोहित गुर्जर, प्रमोद नंबरदार, कालूराम गुर्जर, रत्न सिंह, मास्टर विनोद, नरेश गुर्जर, ब्रजपाल सिंह आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी