कांग्रेस ने 70 साल में अनेक योगदान देकर देश को गौरवान्वित किया : राकेश

कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रदेश सचिव व पीसीसी सदस्य राकेश पुंडीर ने हाईकमान के निर्देश पर पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने कार्यकाल में अनेक योगदान देकर देश को गौरवान्वित किया है। आजादी के समय देश नाजुक दौर से गुजर रहा था। उस समय देश में एक सुई का भी उत्पादन नहीं होता था। उस दौर में कांग्रेस ने सीमित संसाधन के बाद भी संचार क्रांति कम्प्यूटर विद्युतीकरण पंचायती राज बैंकों का राष्ट्रीयकरण रक्षा प्रणाली व बड़े उद्योगों की स्थापना करके देश को आत्मनिर्भर बनाने का कार्य किया है। इसके विपरीत भाजपा ने अपने छह साल के कार्यकाल में देश में अराजकता का माहौल बनाकर आपसी वैमनस्यता को बढ़ावा दिया है। भाजपा के शासन में किसान मजदूर गरीब को दो वक्त की रोटी के लाले पड़े हुए हैं।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 02 Dec 2020 12:28 AM (IST) Updated:Wed, 02 Dec 2020 12:28 AM (IST)
कांग्रेस ने 70 साल में अनेक योगदान देकर देश को गौरवान्वित किया : राकेश
कांग्रेस ने 70 साल में अनेक योगदान देकर देश को गौरवान्वित किया : राकेश

जेएनएन, मुजफ्फरनगर। कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रदेश सचिव व पीसीसी सदस्य राकेश पुंडीर ने हाईकमान के निर्देश पर पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने कार्यकाल में अनेक योगदान देकर देश को गौरवान्वित किया है। आजादी के समय देश नाजुक दौर से गुजर रहा था। उस समय देश में एक सुई का भी उत्पादन नहीं होता था। उस दौर में कांग्रेस ने सीमित संसाधन के बाद भी संचार क्रांति, कम्प्यूटर, विद्युतीकरण, पंचायती राज, बैंकों का राष्ट्रीयकरण, रक्षा प्रणाली व बड़े उद्योगों की स्थापना करके देश को आत्मनिर्भर बनाने का कार्य किया है। इसके विपरीत भाजपा ने अपने छह साल के कार्यकाल में देश में अराजकता का माहौल बनाकर आपसी वैमनस्यता को बढ़ावा दिया है। भाजपा के शासन में किसान, मजदूर, गरीब को दो वक्त की रोटी के लाले पड़े हुए हैं। किसान आत्महत्या करने पर मजबूर हैं। वहीं किसानों के विरुद्ध काला कानून बनाकर उनकी फसलों को मनमाने ढंग से खरीद करने पर तुली हुई है। आज किसान आंदोलन के लिए बाध्य हो रहा है। उनकी आवाज को दबाने लिए उन पर लाठीचार्ज व आसूं गैस के गोले छोड़े जा रहे हैं। कुल्हेड़ी, खुसरोपुर, नंगलाराई, बिरालसी, बाढ़, पिलखनी, बलवाखेड़ी, अलीपुरा व पीपलहेड़ा आदि गांवों में जनजागरूकता अभियान चलाया। इस मौके पर ठा. भूपसिंह, बबली राणा, जोगेंद्र पुंडीर, सुंदर सोम व ठा. ओमबीर सिंह आदि उपस्थित रहे। मिल ने किया 11 करोड़ का भुगतान

जेएनएन, मुजफ्फरनगर। धामपुर शुगर मिल मंसूरपुर ने मंगलवार को पिछले सीजन का गन्ने का समस्त भुगतान कर दिया है। शुगर मिल उपाध्यक्ष अरविद कुमार दीक्षित ने बताया कि पिछले सत्र 2019-20 के बकाया भुगतान के 11 करोड 31 लाख 57 हजार रुपये गन्ना समिति के खाते में भेज दिए गए हैं।-संसू

chat bot
आपका साथी