रामलीला टिल्ला पर कूड़े को लेकर भड़के नागरिक

रामलीला टिल्ला पर बने डलावघर से प्रतिदिन कूड़ा नहीं उठने पर स्थानीय लोगों ने आक्रोश जताते हुए हंगामा किया। मौके पर पहुंचे एडीएम प्रशासन अमित सिंह और नगर पालिका ईओ हेमराज सिंह से तीखी बहस हुई। राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने कहा कि दिन में दो बार कूड़ा उठाया जाए। साथ ही अतिरिक्त सफाईकर्मी तैनात किए। इस पर लोग शांत हुए।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 Oct 2021 11:35 PM (IST) Updated:Wed, 20 Oct 2021 11:35 PM (IST)
रामलीला टिल्ला पर कूड़े को लेकर भड़के नागरिक
रामलीला टिल्ला पर कूड़े को लेकर भड़के नागरिक

जेएनएन, मुजफ्फरनगर। रामलीला टिल्ला पर बने डलावघर से प्रतिदिन कूड़ा नहीं उठने पर स्थानीय लोगों ने आक्रोश जताते हुए हंगामा किया। मौके पर पहुंचे एडीएम प्रशासन अमित सिंह और नगर पालिका ईओ हेमराज सिंह से तीखी बहस हुई। राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने कहा कि दिन में दो बार कूड़ा उठाया जाए। साथ ही अतिरिक्त सफाईकर्मी तैनात किए। इस पर लोग शांत हुए।

रामलीला टिल्ला के समीप रहने वाले लोगों ने राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल को फोन पर निरीक्षण करने की अपील की। राज्यमंत्री एडीएम प्रशासन अमित सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट अनूप श्रीवास्तव, नगर पालिका ईओ हेमराज सिंह के साथ मौके पर पहुंचे। लोगों ने कहा कि डलाव घर पर आए दिन कूड़ा डलता है, लेकिन उठता नहीं है। इससे कूड़ा मुख्य मार्ग तक पहुंच गया है, जिससे लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ती है। अधिकारियों को फोन करते हैं, लेकिन वह नहीं उठाते। आरोप लगाया कि नगर पालिका ईओ को कई बार अवगत कराया, लेकिन समस्या जस की तस है। एक नागरिक ने कहा कि अधिकारी एक दिन यहां रहकर दिखाए। दुर्गंध में जीना मुहाल हो गया है। नगर पालिका में भ्रष्टाचार के चलते बगैर पैसों के कोई कार्य नहीं होता। लोगों ने पालिका प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने बताया कि लोगों की समस्या को देखते हुए अधिकारियों के साथ रामलीला टिल्ला गए थे। जलभराव और कूड़े की समस्या पर अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। डलावघर से प्रतिदिन दो दिन कूड़ा उठाने और अतिरिक्त सफाईकर्मी तैनात करने को कहा गया है।

एनजीटी की गाइड लाइन का पालन करेंगे भट्ठा स्वामी

जेएनएन, मुजफ्फरनगर। ईट निर्माता समिति के संरक्षक लेखराज सिंह ने बताया कि प्रदेश के विभिन्न जिलों से ईट पथाई को खुदाई की जाती है, जिस पर पुलिस भट्ठा मालिकों को परेशान करती है। कई जिलों में गारा बनाने की मशीन व जेसीबी जब्त कर थानों में बंद कर दिया था। इस बारे में प्रदेशीय समिति के महामंत्री चंद्र प्रकाश श्रीवास्तव की ओर से शासन को पत्र भेजा गया था। पत्र का संज्ञान लेते हुए अपर मुख्य सचिव अवनीश कुमार अवस्थी ने निर्देश जारी किए हैं। विनियमित शुल्क जमा करके नियमानुसार खुदाई व परिवहन करने वाले भट्ठा स्वामियों को अनावश्यक परेशान न करने की हिदायत दी गई है। इस बारे में मुजफ्फरनगर ईट निर्माता समिति के पदाधिकारियों की अहम बैठक हुई। शासन के आदेश पर सभी पदाधिकारियों ने हर्ष जताया और एनजीटी की गाइडलाइन का पालन करने की बात कही। बैठक की अध्यक्षता प्रमेंद्र तोमर ने की। इस दौरान सरदार रणधीर सिंह, प्रवीण कुमार, नीरज बालियान, परमजीत लाटियान, हाजी मुजिबुर्हमान, सतीश कंसल व शमशाद अली आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी