जीत के लिए मन्नत मांगने आए थे छोटे चौधरी

मोरना में राषट्रीय लोकदल के मुखिया चौधरी अजित सिंह का भोपा व मोरना क्षेत्र से गहरा नाता रहा है। विधानसभा चुनाव में चौधरी साहब कई बार भोपा में रैली को संबोधित करने आए थे। बीते लोकसभा चुनाव के दौरान भी छोटे चौधरी तीर्थनगरी शुकतीर्थ में चुनाव में जीत के लिए मन्नत मांगने आए थे। चौधरी साहब के निधन पर क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने गहरा शोक प्रकट किया है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 07 May 2021 12:11 AM (IST) Updated:Fri, 07 May 2021 12:11 AM (IST)
जीत के लिए मन्नत मांगने आए थे छोटे चौधरी
जीत के लिए मन्नत मांगने आए थे छोटे चौधरी

जेएनएन, मुजफ्फरनगर। मोरना में राषट्रीय लोकदल के मुखिया चौधरी अजित सिंह का भोपा व मोरना क्षेत्र से गहरा नाता रहा है। विधानसभा चुनाव में चौधरी साहब कई बार भोपा में रैली को संबोधित करने आए थे। बीते लोकसभा चुनाव के दौरान भी छोटे चौधरी तीर्थनगरी शुकतीर्थ में चुनाव में जीत के लिए मन्नत मांगने आए थे। चौधरी साहब के निधन पर क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने गहरा शोक प्रकट किया है।

विधानसभा चुनाव के दौरान मोरना व मीरापुर विधानसभा क्षेत्र से राष्ट्रीय लोकदल की उम्मीदवार मिथिलेश पाल के समर्थन में भोपा गंग नहर पर चुनावी रैली का आयोजन हुआ था, जिसमें रालोद मुखिया चौधरी अजित सिंह के संबोधन को सुनने को किसानों का भारी समूह उमड़ा था। बीते लोकसभा चुनाव के दौरान भी छोटे चौधरी 25 मार्च, 2019 को तीर्थनगरी शुकतीर्थ शुकदेव आश्रम में जीत के लिए मन्नत मांगने आए थे। पीठाधीश्वर स्वामी ओमांनद महाराज ने उनके निधन पर शोक प्रकट किया है। रालोद के डा. अमित ठाकरान, मनोज राठी व उदयवीर सिंह आदि का कहना है कि चौधरी साहब के प्रयास से ही उनके क्षेत्र में दि गंगा किसान सहकारी चीनी मिल की स्थापना हुई थी। क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने उनके निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है।

स्कार्पियो कार दुर्घटनाग्रस्त

जेएनएन, मुजफ्फरनगर। खतौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के निकट मरीजों के लिए आक्सीजन सिलेंडर लेकर जा रही स्कार्पियो दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार डिवाइडर पर चढ़ गई। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार को डिवाइडर से नीचे उतरवाया। इसके बाद कार को आगे लिए रवाना किया गया।

chat bot
आपका साथी