बच्चों ने चार्ट व मॉडल बनाकर दिखाई प्रतिभा

राष्ट्रीय आविष्कार कार्यक्रम में स्कूली छात्र-छात्राओं ने निबंध लेखन, चित्रकला, मॉडल्स आदि कला का प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 02 Jan 2019 11:01 PM (IST) Updated:Wed, 02 Jan 2019 11:01 PM (IST)
बच्चों ने चार्ट व मॉडल बनाकर दिखाई प्रतिभा
बच्चों ने चार्ट व मॉडल बनाकर दिखाई प्रतिभा

पुरकाजी : राष्ट्रीय आविष्कार कार्यक्रम में स्कूली छात्र-छात्राओं ने निबंध लेखन, चित्रकला, मॉडल्स आदि कला का प्रदर्शन किया। बीएसए के आदेश पर आयोजित कार्यक्रम में अच्छा प्रदर्शन करने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी दिनेश कुमार यादव के आदेश पर समस्त खंड शिक्षा अधिकारियों ने क्षेत्र के स्कूलों में प्रतियोगिता का आयोजन कराया। तुगलकपुर के उच्च प्राथमिक विद्यालय में बुधवार सुबह चार्ट प्रतियोगिता हुई। छात्र-छात्राओं ने विज्ञान, सामाजिक विषय, गणित, भारत का मानचित्र, गांधीजी का चरखा, स्वच्छता अभियान की कलाकृतियों को रंगों के माध्यम से चार्ट पर उकेरा। बच्चों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभा का प्रदर्शन किया। समाज को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के साथ सामाजिक व देशभक्ति का संदेश पहुंचाया। प्रधानाध्यापक मेराज खालिद रिजवी, सहायक अध्यापक रश्मि, दानिश, शाहनवाज, अरमान, आशू, सागर, शाहीन, सानिया, शबनूर, मोहिनी, सादिया, महरीन, आरजू, रजिया, निखिल, आदिश, शहनाज, शीबा, राकिब, लकी, विनीत, गौरव, खालिद व समरीन आदि का सहयोग रहा। अच्छा प्रदर्शन करने वाले बच्चों को इनाम देकर सम्मानित किया।

chat bot
आपका साथी