पेंटिग बनाकर बच्चों ने उकेरी प्रतिभा

सामाजिक विषयों पर पेंटिग्स बनाकर बच्चों ने कला का प्रदर्शन किया। पहले दूसरे व तीसरे स्थान पर आने वाले छात्रों को स्कूल की ओर से सम्मानित किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 27 Mar 2019 11:26 PM (IST) Updated:Wed, 27 Mar 2019 11:26 PM (IST)
पेंटिग बनाकर बच्चों ने उकेरी प्रतिभा
पेंटिग बनाकर बच्चों ने उकेरी प्रतिभा

पुरकाजी : सामाजिक विषयों पर पेंटिग्स बनाकर बच्चों ने कला का प्रदर्शन किया। पहले, दूसरे एवं तीसरे स्थान पर आने वाले छात्रों को स्कूल की ओर से सम्मानित किया गया। तुगलकपुर के जूनियर हाईस्कूल में कला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय के 57 बच्चों ने भाग लिया। बच्चों ने विज्ञान, पर्यावरण, गणित व सामाजिक विषयों पर पेंटिग्स बनाई। बच्चों ने विषयों को लेकर बेहतरीन कला का प्रदर्शन कर प्रतिभा को पेपर पर दिखाया। छात्र-छात्राओं ने विद्युत के कुचालक व सुचालक की पहचान, गांधीजी का चरखा, राष्ट्रगान, भारत का नक्शा, दोलन गति व ह्रदय की संरचना आदि पेंटिग्स बनाई। प्रतियोगिता में दानिश प्रथम, रजिया द्वितीय व शाहनवाज तीसरे स्थान पर रहे। तीनों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। अभिभावकों में लक्ष्मी देवी, अलका, इस्लाम, पंकज के अलावा प्रधानाध्यापक मैराज खालिद रिजवी, साहिबा, मोनीश, नईम अरमान, आशु, लक्की, हरमन, गौरव, निखिल मोहित, विनीत, सैय्याद शबनूर, सानिया, हिना, शहनाद, शाहीन, शाहिना, मोहिनी, रजिया, उज्मा, पारुल, खालिद व सागर आदि का सहयोग रहा।

chat bot
आपका साथी