चौधरी चरण सिंह ने किसानों को जमीदारों के शोषण से मुक्ति दिलाई : संजय सिंह

बुढ़ाना में आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह गांव इटावा में किसानों के बीच पहुंचे। उन्होने भाजपा को कोसते हुए किसानों से सीएम अरविंद केजरीवाल की रैली में पहुंचने की अपील की।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 26 Feb 2021 11:41 PM (IST) Updated:Fri, 26 Feb 2021 11:41 PM (IST)
चौधरी चरण सिंह ने किसानों को जमीदारों के शोषण से मुक्ति दिलाई : संजय सिंह
चौधरी चरण सिंह ने किसानों को जमीदारों के शोषण से मुक्ति दिलाई : संजय सिंह

जेएनएन, मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना में आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह गांव इटावा में किसानों के बीच पहुंचे। उन्होने भाजपा को कोसते हुए किसानों से सीएम अरविंद केजरीवाल की रैली में पहुंचने की अपील की।

शुक्रवार को गांव इटावा में किसानों के बीच पहुंचे आप पार्टी के सांसद संजय सिंह ने कहा कि भारत के सपूत स्व. चौधरी चरण सिंह ने जमींदारी प्रथा खत्म कर किसानों को शोषण से मुक्ति दिलाई। वहीं मोदी सरकार किसानों की हजारों एकड़ जमीन कांट्रेक्ट पर पूंजीपतियों के हवाले करने की तैयारी कर रही है। हरियाणा की खट्टर सरकार ने अदाणी को 100 एकड़ जमीन कोल्ड स्टोर बनाने के लिए दी। भाजपा सरकार धरने पर बैठे किसानों से दुश्मन देश के नागरिकों जैसा व्यवहार कर रही है। पिछले चार सालों में भाजपा सरकार ने गन्ने का दाम नही बढ़ाया। उन्होंने सभी किसानों से 28 फरवरी को मेरठ में होने वाली दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल की रैली में पहुंचने की अपील की। इस दौरान आप विधायक दिलीप पांडे, छवि यादव, राजेश यादव, नैन सिंह मुखिया, संजीव राठी, हरेंद्र आदि मौजूद रहे।

भाकियू भानू की सदस्यता दिलाई

जेएनएन, मुजफ्फरनगर। पश्चिमी उप्र में हासिये पर जा रही भारतीय किसान यूनियन (भानु) ने भी ताकत बढ़ानी शुरू की दी है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ठा. भानु प्रताप सिंह संगठन को संजीवनी देने में लगे हैं। शुक्रवार को खतौली के ग्रामीण भूड़ के इस्लामाबाद मोहल्ले में हुई बैठक में बड़ी संख्या में लोगों ने भाकियू (भानु) की सदस्यता ली। सहारनपुर मंडल महासचिव यामीन चौहान ने सभी को संगठन की टोपी पहनाई। इस दौरान हुसैन अहमद को मंडल सचिव मनोनीत किया गया। वक्ताओं ने कहा कि किसान और मजदूरों की लड़ाई को मजबूती से लड़ा जाएगा। सहारनपुर मंडल में मजबूत संगठन खड़ा किया जाएगा। बैठक में हसीन राठौर, रिहान अंसारी, डा. रिजवान, मा. निसार, सईद व इकबाल आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी